मिशन खिलखिलाहट के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा द्वारा चार गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लेकर स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार की पहल
गोरखपुर, 21 अगस्त 2026। जनपद गोरखपुर में जिलाधिकारी दीपक मीणा की प्रेरणा एवं सतत निगरानी तथा मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी की देखरेख में मिशन खिलखिलाहट के अंतर्गत गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
मिशन खिलखिलाहट के अंतर्गत विगत एक सप्ताह में 114 गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया। इस दौरान बच्चों को पोषण पोटली प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ एवं सुपोषित बनाने का संकल्प भी लिया गया।
इसी क्रम में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्रा द्वारा बरगदवाँ क्षेत्र के चार गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया। गोद लिए गए बच्चों का विवरण निम्नवत है—
1. अंशिका
उम्र — 4 वर्ष 5 माह | लंबाई — 107 सेमी | वजन — 12.5 किग्रा
पिता — पप्पू चौहान | माता — सोनी चौहान
2. लाडो
उम्र — 2 वर्ष | लंबाई — 78 सेमी | वजन — 7.5 किग्रा
3. वैष्णवी
उम्र — 3 वर्ष 5 माह | लंबाई — 94 सेमी | वजन — 10 किग्रा
पिता — दीपक गौतम | माता — ललिता गौतम
4. अर्पिता
उम्र — 5 वर्ष | लंबाई — 106 सेमी | वजन — 12.9 किग्रा
पिता — जय सिंह | माता — गुंजा सिंह
कुपोषित बच्चों के जीवन में आ रहा व्यापक बदलाव
मिशन खिलखिलाहट के तहत बच्चों को गोद लेने का मुख्य उद्देश्य उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें कुपोषण से बाहर लाकर स्वस्थ, सुपोषित एवं खुशहाल बनाना है। गोद लिए गए बच्चों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं, वृद्धि एवं स्वास्थ्य की स्थिति का निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम भी आ रहे हैं।
इस पहल के माध्यम से बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य -पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके परिवारों को संतुलित आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल एवं उचित पोषण व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि बच्चों को स्थायी रूप से कुपोषण से बाहर लाया जा सके।
कार्यक्रम में यूनिसेफ की ओर से सुरेश तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, क्षेत्रीय मुख्य सेविका शीला यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां सपना चौहान एवं आशा पांडे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जनसमुदाय के लोग एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मिशन खिलखिलाहट के उद्देश्यों को सफल बनाने तथा गंभीर कुपोषित बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित एवं खुशहाल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
मिशन खिलखिलाहट के माध्यम से जनपद में कुपोषण के विरुद्ध समुदाय की सहभागिता, विभागीय समन्वय एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो बच्चों के स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें