नाग पंचमी पर पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को बाबा पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। जैसे.जैसे दिन चढ़ता गयाए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।
जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। हर.हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। दूर.दराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि.विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख.शांति एवं समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा और भीड़ व्यवस्था की निगरानी करते रहे। मंदिर परिसर में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गईए ताकि महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराने के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने का प्रयास लगातार जारी रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें