राहुल गांधी के प्रयागराज आने से जनता पर कोई फर्क नही पड़ेगा : केशव मौर्य
प्रयागराज ,(दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के प्रयागराज आने अथवा कही जाने से प्रदेश मि राजनीति और जनता पर कोई असर पड़ने वाला नही है।
उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि प्रदेश का युवा, किसान , गरीब और महिला वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रहा है।
राहुल गांधी के 8 अगस्त के प्रयागराज प्रस्तावित दौरे को लेकर श्री मौर्य ने कहा कि कोई कही आये -जाए भाजपा पर किसी तरह का फर्क पड़ने वाला नही है।
कांग्रेस नेताओं की ओर से भाजपा पर राहुल गांधी से डरने के आरोपों का खंडन करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी कई बार प्रयागराज आ चुके है लेकिन कांग्रेस का खाता तक नही खुला। उन्होंने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बजरंग दल पर दिए बयान को " घटिया" बताते हुए कहा कि ऐसे बयानों का जवाब देने की जरूरत नही है।
श्री मौर्य ने माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क दुर्घटना पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
" एक्सीडेंट तो रोज होते रहते हैं।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें