पुराने पाप ढकने के लिये सपा लगा रही है नई घाेषणाओं का मुखौटा: पंकज चौधरी
पंकज चौधरी ने कहा कि जिस समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठते थे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश बदनाम था, वही पार्टी आज विकास, महिला सम्मान और सुरक्षा की बातें कर रही है।
उन्होंने सवाल किया कि जब सपा सत्ता में थी, तब नारी सम्मान की याद क्यों नहीं आई? उस समय हर तहसील में कॉलेज, हर जिले में बेहतर अस्पताल और महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति में ‘‘प्रदेश से पहले परिवार’’ और ‘‘सुशासन से पहले गुंडाराज’’ रहा है। उन्होंने कहा कि अब वही पार्टी महिलाओं को लैपटॉप, मोबाइल और आर्थिक सहायता देने के सपने दिखा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब खोखली घोषणाओं और चुनावी लॉलीपॉप से बहकने वाली नहीं है। सपा की पिछली वादाखिलाफी और उसके शासनकाल को जनता भूली नहीं है।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को लगातार तीसरी हार देने के लिए तैयार है। पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर ‘‘सत्ताइस में सपा साफ’’ का नारा भी दिया।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें