मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सत्यकाम ने दिया इस्तीफा
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सत्यकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पद छोड़ने का कारणों का पता नहीं चल सका है।
उन्होंने अपना इस्तीफा कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेज दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। राज्यपाल ने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह को ;छह माह या अगले आदेश तक, जो पहले हो तक के लिए मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पद का भी दायित्व सौंपा है।
प्रोफेसर सत्यकाम उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के 16वें कुलपति थे। मुक्त विश्वविद्यालय में पदभार ग्रहण करने से पूर्व प्रोफेसर सत्यकाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालयए नई दिल्ली में समकुलपति के रूप में कार्यरत थे। इग्नू नई दिल्ली में प्रोफेसर सत्यकाम निदेशक , मानविकी विद्यापीठ एवं निदेशक शोध के पद पर भी कार्य कर चुके हैं ।
प्रोफेसर सत्यकाम ने लगभग 36 वर्षों तक इग्नू नई दिल्ली में सहायक आचार्य और सहआचार्य का दायित्व भी निर्वहन किया है। वर्ष 2004 में वह इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालयए नई दिल्ली में प्रोफेसर हिन्दी संकाय नियुक्त किए गए थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें