सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विकास भवन सभागार में की समीक्षा बैठक
गोरखपुर 9 सितंबर 26।प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। जनपद में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारियों के संबंध में आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों, विभागवार दायित्वों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की अविरल सेवा के दौरान सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को केंद्र में रखते हुए किए गए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों एवं ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को अवगत कराना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के पिछले 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए व्यापक सकारात्मक परिवर्तनों को प्रमाणिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने कार्यक्रमों की तिथियों तथा विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम से होगी। जिसमें सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को नमो सेवा गाथा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा इस एक महीने के दौरान 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत', 'कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा', ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा', 'सेवा मेरा योगदान', 'सेवा सेतु अभियान', 'रंगोली राष्ट्र' और ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज' जैसी थीम पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिले के प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, महायज्ञ, प्रार्थना सभाएं, ग्राम चौपाल और आमजन के साथ सीधा संवाद जैसे विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के सफल संचालन हेतु विभागवार कार्ययोजना समयबद्ध रूप से तैयार कर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये और कहा कि अभियान के माध्यम से अधिकाधिक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए जिलाधिकारी ने ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के पिछले 10 वर्षों में किए गए समस्त विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का विधानसभा वार, विकासखंड वार एवं ग्राम पंचायत वार विस्तृत विवरण संबंधित विभागों द्वारा एकत्रित करना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की गतिविधियों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।
लाभार्थियों की सफलता की कहानियों के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार एवं प्रसार के निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे पात्र लाभार्थियों की सूची और 'बदलाव की कहानी' तैयार की जाए, जिनके जीवन में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से उल्लेखनीय और सकारात्मक परिवर्तन आया है। इन कहानियों को 'सफलता की कहानी- लोगों की जुबानी' माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने विभागवार पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने की समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभियान में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और आम लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसको रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, युवाओं के साथ संवाद, छात्रों में मध्य वाद संवाद और डिजिटल माध्यमों से इसे आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें