आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवनशैली: डॉ तोमर


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो डॉ जी एस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवनशैली है।

         11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर " स्वास्थ्य कल के लिए आयुर्वेद" थीम के अंतर्गत आयुष विभाग प्रयागराज ने  शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से " रन फॉर आयुर्वेद" रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  डॉ तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवनशैली है। नियमित दिनचर्या,  संतुलित आहार, योग एवं प्राणायाम को अपनाकर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बन सकता है। 

         उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के सिद्धांतों को जन.जन तक पहुंचाना स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

           क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ नवीन सोनी ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

          क्षेत्रीय पार्षद आनन्द घिल्डियाल’’ ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में जनजागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयुर्वेद और योग हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा के अभिन्न अंग हैं। ऐसे आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं।

       रैली अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद उद्यान के गेट नंबर.3 से प्रारंभ होकर भारद्वाज आश्रम पर सम्पन्न हुई। रैली में आयुष विभाग के चिकित्सकों , योगाचार्यों , कर्मचारियों एवं विभिन्न सामाजिक और चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश