मायावती ने स्वास्थ्य को लेकर फैली खबरों को बताया निराधार, आकाश आनंद पर साधा निशाना

 


लखनऊ, 13 सितंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने की बातें गलत तरीके से फैलाई जा रही हैं।

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे हैं और अपने विवेक से काम नहीं कर रहे हैं।

बसपा प्रमुख के मुताबिक, शनिवार को आकाश आनंद ने उनके निवास पर फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने पूछा था कि क्या बहन जी अस्वस्थ हैं। मायावती ने बताया कि उन्हें फोन पर स्पष्ट रूप से बताया गया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

मायावती ने कहा कि इसके बाद आकाश आनंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा की गई इस फोन कॉल के बारे में उन्हें नहीं बताया जाए। बसपा प्रमुख ने कहा कि इस कॉल के पीछे आकाश आनंद की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी।

मायावती के इस बयान के बाद बसपा के भीतर आकाश आनंद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश