गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

 


लखनऊ, 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख पंथ के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों और सभी सिख बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी समूची मानवता को समरसता, सेवा, सत्य और करुणा का अमर संदेश प्रदान करता है। इसके दिव्य उपदेश मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पावन अवसर सभी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं और दिव्य उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इन मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्र और समाज की उन्नति में अपना योगदान दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश