राजनीति का कण.कण मैं इलाहाबाद की धरती से सीखा हूं.:रोहित मिश्रा


प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा सोमवार को कहा कि " राजनीति का कण.कण मैं इलाहाबाद की धरती से सीखा हूं।"

         श्री मिश्र पहली बार प्रयागराज पहुंचे हैं। उनके काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां हैं। इनमें डिफेंडर और  मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियां शामिल थी।

           रोहित मिश्रा सबसे पहले शाम छह बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां वे छात्रसंघ भवन गए। इसी भवन से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने यहां शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

       युवाओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इलाहाबाद वह धरती है, जो मुझे अध्यक्ष पहले ही बना दी थी। राजनीति का कण.कण मैं इसी धरती से सीखा हूं। भले मेरी जन्मभूमि प्रतापगढ़ है, मेरी मां ने जन्म मुझे प्रतापगढ़ में दिया, लेकिन राजनीति में जब मैंने कदम रखा, मैंने राजनीति में जब जन्म लिया तो यही शहर है,  जहां मुझे राजनीति के कण.कण सिखाया। यह शरीर हमेशा इस शहर का कर्जदार रहेगा।

        रोहित मिश्रा ने कहा. "युवाओं से सिर्फ यही कहना चाहूंगाए हार जीत सब मिथ्या है, तुम भारत भाग्य विधाता हो। वो साहस, वो जोश हम युवाओं में है, जो इस भारत का भाग्य विधाता है।"

       उन्होंने कहा आप सबको जितना दर्द है, उतना ही दुःख मुझे भी है। मुझे भी वही पीड़ा है। लेकिन, आज मैं उस पद पर पहुंचा हूं, जहां इसी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में लगे ताले को बहुत जल्द खुलवाने का काम करूंगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

खुशहाली की राहें