भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जा रही: रीता जोशी


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) प्रयागराज की पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक  अटकलों  पर पूर्णविराम लगते हुए कहा कि, " मैं भाजपा छोड़कर कहीं नहीं ज रही। "

      सोशल मीडिया के जरिए स्थिति साफ करते  उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा छोड़ने को लेकर किसी भी विपक्षी दल या उसके नेताओं से उनकी कोई बातचीत या संपर्क नहीं है।

        गौरतलब है कि मई में उनके पति पीसी जोशी के निधन के बाद से ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर तरह.तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य और भाजपा से दूरी को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए स्थिति साफ करते हुए कहा है कि भाजपा छोड़ने या किसी विपक्षी दल में जाने की कोई बात नहीं है।

              2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मयंक जोशी के भाजपा छोड़कर सपा में जाने की चर्चाएं शुरू हुई थीं। बाद में 5 मार्च 2022 को आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। मयंक को लेकर उस समय लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलने की चर्चा थी। टिकट नहीं मिलने के बाद उनका सपा में जाना राजनीतिक रूप से काफी चर्चा में रहा था। रीता जोशी ने उस समय भी भाजपा में बने रहने और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश