डबल इंजन की सरकार लोक कलाओं को जीवंत बनाये रखने के लिए संकल्पित: केशव मौर्य


प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोक कलाओं को जीवंत बनाये रखने  के लिए तथा उनके सम्वर्धन , संरक्षण तथा विलुप्त होने से बचाने के लिए संकल्पित है। 

         उप मुख्यमंत्री रविवार को व्यंजना आर्ट एण्ड कल्च्चर्र सोसायटी संस्था के सौजन्य से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (एनसीजेडसीसी) में आयोजित " उत्तर प्रदेश लोक संस्कृति उत्सव"   "लोक रंग, माटी के संग " कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि लोक कलाकार अपनी लोक कलाओं एवं शब्दों के जादू से लोगो को प्रभावित करते है। डबल इंजन की सरकार लोक कलाओं को जीवंत बनाये रखने तथा उनके सम्वर्धनए संरक्षण तथा विलुप्त होने से बचाने के लिए संकल्पित है। 

              उन्होंने उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक को लोक कलाओं के संरक्षण , सम्वर्धन एवं कार्यक्रम के आयोजन हेतु पांच हजार की क्षमता वाले ऑडिटोरियम परिसर बनाये जाने के लिए के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाये जाने के लिए कहा है। श्री मौर्य ने कहा कि सरकार के पास अच्छे कामों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। 

        श्री मौर्य ने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने संस्था को अन्तर्राष्ट्रीयए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सफल कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने " संगीत सतरंग" नामक पुस्तिका का वी।वचन किया।

            इससे पहले श्री मौर्य सर्किट हाउस में  भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने से लेकर मुवाजे को लेकर प्रशासन को निर्देश दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपनी चिंता करें हमारे सरकार में विद्यालय बनाए गए हैं बंद नहीं होंगे ।उन्हें  आंगनवाड़ी माॅडल के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई।

      श्रृंगवेरपुर धाम में रामवन गमन मार्ग उद्घाटन से पहले धंसने के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और फिर बनेंगी इतनी बरसात में बड़े बड़े पुल बह जा रहे हैं। नेपाल में इतनी बड़ी बाढ़ आई सबकुछ नार्मल है।अगर कहीं गुणवत्ता से खिड़वाड होगा तो उसकी जांच करके फिर से बनाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश