दलितों पर अत्याचार कर रही है कि योगी सरकार: अजय राय
सीतापुर 24 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने होमगार्ड भर्ती में सीतापुर के एक युवक की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि दलित समाज का बच्चा होमगार्ड की भर्ती के लिए गया था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी की बोतल गले में मिली। इससे साबित होता है कि उसकी हत्या की गई है। होमगार्ड की भर्ती में भी होनहार बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है।उन्होंने मांग की कि ऐसे अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हो और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी परिवार के एक सदस्य को दी जाए।
श्री राय आज सीतापुर में होमगार्ड भर्ती के दौरान मृत युवक के परिजनों से मिलकर सांत्वना देने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दलितों पर प्रदेश सरकार अत्याचार कर रही है। कांग्रेस समाज में जहां कहीं अत्याचार और प्रताड़ना होती है .वहां हम आवाज उठा रहे हैं। पूरे प्रदेश में सरकार का पूरा तंत्र हिल रहा है।आज उसी का परिणाम है कि यह घटनाएं चाहे प्रतापगढ़ हो या सीतापुर हो हर जगह घट रही है।
उन्होंने कहा कि जनता महंगाई बेरोजगारी से जूझ रही है और सरकार अपने वादों को पूरा करने में असमर्थ है। इस अवसर पर कांग्रेस के सीतापुर सांसद राकेश राठौर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें