महानगर की तीनों सीटों पर लहराना है विजय का परचम : राकेश त्रिवेदी


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रयागराज महानगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी  ने कहा कि 2027 में हमें प्रयागराज महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर कमल का परचम लहराना है ऐसा लक्ष्य लेकर हमें बढ़ना होगा।

            नवनियुक्त जिला प्रभारी ने शनिवार को प्रथम नगर आगमन पर  सिविल लाइन स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते  कहा कि देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जो त्याग बलिदान किया है ऐसा त्याग बलिदान अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 में हमें प्रयागराज महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर कमल का परचम लहराना है ऐसा लक्ष्य लेजर हमें चलना होगा। 

       उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महामनिषियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।  डबल इंजन की सरकार लोगो मे बबेड-भाव मि राजनीति नही करती। वह " वसुधैव कुटुम्बकम " की राह पर चलकर सभी को एक समान देखती है सभी के  बेहतर भविष्य के लिए प्रयत्नशील रहती है।

     श्री त्रिवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। हम सब साथ मिलकर 20247 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का उद्देश्य लेकर 2027 के चुनाव में उतरेंगे। 

        उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। बहुत संघर्षों के बाद राष्ट्रवादी वैचारिक संगठन को राष्ट्रीय एकता , अखंडता व भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रति काम करने के लिए देश की जनता ने मजबूत जनादेश दिया है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है। बूथ समितियों से लगातार संपर्क में रहें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता। जनता तक डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का कार्य करें। 

          जिला प्रभारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया  अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि जिन लोगों ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाई उन्हें राम जन्मभूमि के बारे में बोलने का कोई हक नहीं। उन्हों के कहा कि अखिलेश यादव 2027 को भूल जाये कि वह चुनाव भी जीतेंगे।

     इस अवसर पर  जिला मंत्री अजय सिंह , महापौर गणेश केसरवानी , पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी , आनंद सोनकर  आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश