बाढ़ पीड़ितों को योगी का भरोसा, आपदा की घड़ी में अकेले नहीं, डबल इंजन सरकार आपके साथ


लखनऊ, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया है कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट दौरे से पहले शनिवार को एक सेल्फी वीडियो जारी कर बाढ़ पीड़ितों के नाम राहत और भरोसे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर जीवन की सुरक्षा और हर परिवार तक राहत पहुंचाना सरकार का संकल्प है।
श्री योगी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में कोई भी व्यक्ति खुद को अकेला न समझे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वह बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए इससे पहले बलिया, फर्रुखाबाद और वाराणसी का दौरा कर चुके हैं।
इन दौरों के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और जरूरतमंद परिवारों तक समय से सहायता पहुंचाई जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश