प्रधानमंत्री मोदी से मिले योगी, विकास परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास का दिया न्योता


लखनऊ/नई दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और प्रदेश में आगामी महीनों में होने वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में पूरी होने वाली तथा प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने इन परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया।बैठक में प्रधानमंत्री के आगामी उत्तर प्रदेश दौरों को लेकर भी चर्चा हुई। आने वाले महीनों में प्रधानमंत्री के प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के प्रदेश में संभावित दौरों को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तारीख और स्थान के संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री के साथ यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब राज्य में विभिन्न बड़ी विकास परियोजनाओं को पूरा कर उनके उद्घाटन तथा नयी परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी चल रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश