पत्रकारों ने मनाया राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र का जन्मदिन
गोरखपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र का जन्मदिन मंगलवार को पत्रकारों द्वारा हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन द इंडिया न्यूज़ कार्यालय, बिलंदपुर, गोरखपुर में किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने केक काटकर एवं मिष्ठान खिलाकर दुर्गेश मिश्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि दुर्गेश मिश्र पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गेश मिश्र इसी तरह समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते रहें, यही उनकी कामना है।
वरिष्ठ पत्रकार एवं द इंडिया न्यूज़ के प्रधान संपादक पंचानन पांडे ने कहा कि दुर्गेश मिश्र एक कर्मठ एवं सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सहयोग की भावना सराहनीय है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि दुर्गेश मिश्र का पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों का एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं देना खुशी की बात है।
पत्रकार एवं मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि दुर्गेश मिश्र पत्रकारिता के प्रति समर्पित रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व पत्रकार साथियों के बीच उन्हें अलग पहचान दिलाता है।
गोरखपुर लाइव से पत्रकार संदीप त्रिपाठी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गेश मिश्र हमेशा पत्रकारों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दयानंद जायसवाल ने कहा कि दुर्गेश मिश्र संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों को एकजुट रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर संगठन के सभी साथियों में उत्साह है और ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सहयोग एवं एकजुटता को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। सभी ने दुर्गेश मिश्र को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में राकेश तिवारी, पंचानन पांडे, अरुण कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, संदीप त्रिपाठी, दिनेश जायसवाल एडवोकेट सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें