मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अहमद से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

 


नयी दिल्ली, 12 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और रक्षा तथा सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की।

आज से शुरू हुए दो दिन के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर हुई इस वार्ता में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी तथा क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेताओं ने परस्पर महत्व के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उन मुद्दों पर भी विचार साझा किए।

उन्होंने विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। श्री मोदी ने शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इथियोपिया की मौजूदगी से ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) की सामूहिक आवाज को मजबूत करने में मदद मिली है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश