खरगे-राहुल ने जन्मदिन पर मोदी को दी शुभकामनाएं

 


नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।

श्री खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ''प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दें।''

श्री गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।''

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश