भाजपा लोगों की आवाज नहीं, उनकी खामोशियों से डर रही : अखिलेश यादव


लखनऊ, 5 सितंबर ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जितनी नाइंसाफी करना चाहे कर ले, लेकिन अब वह खुद खौफ में है और यह खौफ लोगों की आवाज से नहीं, बल्कि उनकी खामोशियों से है।

श्री यादव ने कहा कि कानून का सहारा लेकर गैरकानूनी काम करने का दौर कुछ समय के लिए हावी हो सकता है, लेकिन यह हमेशा नहीं चलता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मंदिर के दान और मान को भी नहीं छोड़ा, ऐसे में वह किसी की आस्था के प्रतीकों का मोल क्या जानेगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम, बौद्ध, सिख, जैन समेत सभी अल्पसंख्यक वर्गों के साथ-साथ पिछड़ा और दलित समाज भी देख रहा है कि किस तरह उनके ऊपर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित जब चुप हो जाता है तो उसका विरोध मौन होकर भी मुखर होने लगता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब ‘पीडीए’ अपनी एकजुटता दिखाएगा और सामाजिक न्याय का राज लाकर एक सौहार्दपूर्ण ‘बंधुराष्ट्र’ बनाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश