प्रयागराज में कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर जलाए


प्रयागराज , ( दिनेश तिवारी ) प्रयागराज को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए पोस्टर को आग के हवाले किया।  

            कांग्रेसियों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। वही छात्रों ने भी प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।

          सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया।

       प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने " ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो , ष्ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद , और ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाए।

       इस अवसर पर मुस्तकीम अटाला , फैजुल हसन , इम्तियाज सिद्दीकी , आसिफ अहमद , मोहम्मद आरिफ , आरती पाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश