मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं

 


नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी पर्व की पूर्व संध्या पर देश विदेश में रह रहे भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है ," भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी का उत्सव हमारे जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का संचार करता है। यह पावन पर्व हमें जीवन में नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।"
देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए श्रीमती मुर्मु ने कहा है," मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश