मुूर्मु ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी


नयी दिल्ली, 03 सितम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवनलीला और उनके संदेश भारतीय संस्कृति और दर्शन को संजीवनी प्रदान करते हैं।

राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा, "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं, देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भगवान श्रीकृष्ण की जीवनलीला और उनके संदेश भारतीय संस्कृति और दर्शन को संजीवनी प्रदान करते हैं। उन्होंने सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और निष्काम कर्म का मार्ग दिखाया। श्रीमद्भगवद्गीता में निहित उनके उपदेश मानवता को कठिन परिस्थितियों में विवेकपूर्ण निर्णय लेने तथा नैतिक मूल्यों पर दृढ़ रहने की प्रेरणा के अक्षय स्रोत हैं।"
राष्ट्रपति ने कहा कि जन्माष्टमी का पावन पर्व सभी को सद्भाव, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा की भावना को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा," आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने तथा एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें"।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गार्डनिंग के क्षेत्र में रोजगार की है अपार संभावनाएं: डॉ वीरेंद्र सिंह

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास

जंगल कौड़िया व खजनी से शुरू हुई जांच, ब्लॉकों पर भी टीमें बनाने का निर्देश