किसानों की समस्याओं को लेकर 12 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में होगी किसान पंचायत
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में किसान पंचायत आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में संगठन के मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी नगर मंगलेश दुबे को लिखित ज्ञापन सौंपकर पंचायत की जानकारी दी।
संगठन की ओर से प्रस्तावित किसान पंचायत के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने और उनके समाधान की मांग किए जाने की तैयारी है। संगठन का कहना है कि किसानों से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में किसान पंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे के साथ मंडल सचिव राजेंद्र कुमारए युवा मंडल सचिव हरिश्चंद्रए मंडल उपाध्यक्ष गोविंद बहादुर सिंह तथा तहसील अध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने निर्धारित तिथि पर किसान पंचायत आयोजित करने की जानकारी प्रशासन को देते हुए किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने जाने और उनके निराकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। अब किसान पंचायत के जरिए किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाने और प्रशासन का ध्यान उनके समाधान की ओर आकर्षित करने की तैयारी है। किसान पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों और किसानों के शामिल होने की संभावना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें