जीएसटी परिषद 57वीं बैठक गुरुवार को नयी दिल्ली में, लिये जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले

 


नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को राजधानी में होगी।

एक साल से भी अधिक समय बाद हो रही इस बैठक में इस एकीकृत अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार करने वाले फैसलों की संभावना है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह बैठक भारत मंडपम में गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी। जीएसटी परिषद वस्तु एवं सेवा कर के मामलों में सर्वोच्च अधिकार प्राप्त निकाय है। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री सदस्य होते हैं।
जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक तीन सितंबर 2025 को हुई थी जिसमें जीएसटी की दरों और ढांचे में बड़े बदलाव किए गए थे और उसके निर्णय 22 सितंबर से लागू किए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधारों के अगले चरण का समर्थन करते हुए इस सप्ताह सोशल मीडिया पर कहा था कि प्रस्तावित बदलाव कर व्यवस्था को अधिक सरल बनाएंगे तथा कर दायित्वों को लेकर पूर्वानुमान लगाने में आसानी होगी। वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण भी कह चुकी हैं कि जीएसटी सुधारों का अगला चरण पहले किए जा चुके बदलावों को आगे बढ़ाएगा और कर प्रणाली को करदाताओं के लिए अधिक अनुकूल बनाने पर केंद्रित होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास