भदोही के हुनर को वैश्विक बाजार से जोड़ रही सरकार : योगी

 


लखनऊ, 04 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार भदोही के पारंपरिक हुनर को विकास, बाजार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है।

श्री योगी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश का निर्यात 2.27 गुना बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के बढ़ते निर्यात में भदोही के कालीन उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान है। भदोही के कारीगरों के हाथों से बनी कालीनों की दुनिया भर में मांग है और इससे वैश्विक मंच पर प्रदेश के हुनर को पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि वह 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ करेंगे और कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं तथा उद्यमियों से संवाद करेंगे। इस दौरान भदोही, औराई और ज्ञानपुर क्षेत्र को 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी जाएगी।

श्री योगी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कारीगर के हुनर को सम्मान, उद्यम को विस्तार और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विरासत और विकास के संगम से भदोही को समृद्धि की नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास