तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी विशेष टीईटी परीक्षा

 


प्रयागराज, (वार्ता ) विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 के लिए करीब 1,05,000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू हुई थी, जो चार अक्टूबर को समाप्त हो गयी।अब परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। नवंबर में प्रदेश के कई केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। करीब 56,818 शिक्षकों को यह विशेष टीईटी पास करनी होगी।
अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि एक नवंबर है। परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे।
आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विशेष टीईटी उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड आजीवन वैध रहेगा। यह परीक्षा विशेष शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यूपीईएसएससी.यूपी.जीओवी.इन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करें।
यह परीक्षा सामान्य टीईटी से अलग है। इसे विशेष रूप से कार्यरत शिक्षकों को मौका देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। टीईटी की अनिवार्यता से करीब 1.42 लाख शिक्षक प्रभावित हुए थे। इनमें से लगभग 86 हजार कार्यरत शिक्षक हाल ही में हुई टीईटी में सफल हो गए।
उच्चतम न्यायालय ने 29 मई को अपने फैसले में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य रखा था। साथ ही, इसे हासिल करने की समयसीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ा दी थी।कोर्ट ने राज्यों और संबंधित अधिकारियों से कहा था कि वे समय-समय पर, और हो सके तो साल में दो बार टीईटी कराएं। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से विशेष टीईटी कराने की तैयारी शुरू हुई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास