सपा बार-बार कांग्रेस को दिखा रही उसकी हैसियत : भाजपा

 


लखनऊ, 01 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सपा बार-बार कांग्रेस को उसकी हैसियत दिखा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव का अहंकार ही गठबंधन पर भारी पड़ रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव ने जानबूझकर रायबरेली से अपनी यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इससे सपा की ओर से कांग्रेस को दिया जा रहा राजनीतिक संदेश साफ है।
भाजपा प्रवक्ता ने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड में जिस व्यक्ति ने कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया, उसके बेटे को अखिलेश यादव ने गले लगाया। उन्होंने इसे सपा और कांग्रेस के बीच बढ़ती दूरी का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सपा अपने पार्टी कार्यालय में लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह आयोजित कर कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल की याद दिला रही है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि एक ओर सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके कार्यक्रम और राजनीतिक गतिविधियां कांग्रेस के पुराने शासन की आलोचना करती हैं। त्रिपाठी ने इंडी गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में समन्वय की कमी लगातार सामने आ रही है।
उन्होंने दावा किया कि सपा और कांग्रेस के बीच भरोसे का संकट बढ़ रहा है और दोनों दलों के शीर्ष नेताओं का राजनीतिक अहंकार गठबंधन की राह में बाधा बन रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास