एसआईआर और ईवीएम के विरोध में छात्र.युवा संगठनों का प्रदर्शन


प्रयागराज , (दिनेश तिवारी) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और ईवीएम के विरोध में शनिवार को छात्र संगठनों व युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन्स पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

        प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। धरना स्थल पर कई थानों की पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तेद रही। प्रदर्शनकारियो की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही थी।

       दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा की ओर से प्रदर्शन कर रही अंजली ने आरोप लगाया कि देशभर में मतदाता सूची से नाम हटने को लेकर आक्रोश है और इसके विरोध में दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार नागरिकों का बुनियादी राजनीतिक अधिकार है, इसलिए एसआईआर को रद्द किया जाए और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।

       प्रदर्शनकारी पवन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। एसआईआर के तहत मतदाताओं को जोड़ने.हटाने की पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने मांग की कि जिन राज्यों में एसआईआर के बाद चुनाव हुए, वहां के चुनाव रद्द कर दोबारा कराए जाएं तथा ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव हों।

          प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली के जंतर.मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए , तमाम कार्यकर्ताओं को रोका गया। दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 10 अक्टूबर शाम 6 बजे तक 45 स्टेशनों पर प्रवेश व निकास बंद रखने की घोषणा की थी ।

         प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि लगभग 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए हैं। इस संदर्भ में चुनाव आयोग की स्थिति है कि देशभर के कुल 95.40 करोड़ मतदाताओं में से 13.39 करोड़ प्रविष्टियां समीक्षा के दायरे में थीं, जिनमें स्थायी स्थानांतरण, पता न चल पाना, मृत्यु और डुप्लिकेट प्रविष्टियां शामिल थीं। जब तक एसआईआर रद्द नहीं होता और मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती, विरोध जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास