विपक्ष ने अनुसूचित जाति समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया


प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष  शैलेश कुमार राम ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा अनुसूचित जाति समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

       प्रयागराज प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय में सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्रो नरेंद्र मोदी ने अनुसूचित जाति को वास्तविक सम्मान दिया है। विपक्ष ने हमेशा अनुसूचित जाति समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। लेकिन अब जनता विपक्ष के इस षडयंत्र को समझ चुकी है। 2027 में जनता विपक्ष को करारा जवाब देगी।

       उन्होंने कहा कि 2027 के रणक्षेत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा पूरी मजबूती के साथ उतरेगा। संगठन की मजबूती के लिए मोर्चा कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लग जाएं।।      

        नव नियुक्त अध्य्क्ष ने कहा कि  केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जो भी अनुसूचित जाति के लिए चलाई गई हैं उनकी जानकारी समाज तक पहुंचाने में कोई ढिलाई न बरतें।  

    इस अवसर पर भाजपा महामंत्री रमेश पासी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष  कविराज ,मनीष चौधरी एंव अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास