सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जायेगा: बिरला
नयी दिल्ली 29 जनवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन आज यहां सदन में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से कार्यवाही के सुचारु संचालन में सहयोग देने की अपील की और सभी सदस्यों को अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त मौका देने का आश्वासन भी दिया। संसद भवन में हुई इस बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने लोकसभा में सभी दलों के नेताओं से आग्रह किया है कि सदन की गरिमा का सम्मान किया जाये और सदन की कार्यवाही के सुचारु संचालन के लिए उनका सहयोग माँगा है। श्री बिरला ने कहा कि सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उनकी गरिमा का समुचित सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि माननीय सदस्य लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और सदन उनकी भावनाओं को व्यक्त करने का आदर्श स्थान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सदस्यों को बजट सहित अन्य सभी मुद्दों पर सदन के नियमों के अंतर्गत अवसर दिया जायेगा। सदस्यों ने भी आश्वासन दिया है कि वे सदन में गरिमापूर्ण ढंग से व्यवहार करेंगे। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज...