संदेश

एसआईआर को लेकर जल्दबाजी क्यों, चुनाव आयोग और भाजपा मिले हुए हैं : अखिलेश

चित्र
लखनऊ, 29 नवंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। अखिलेश ने शनिवार को कहा कि एस आई आर को लेकर इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं। श्री यादव ने पत्रकारों से कहा कि शादियों के मौसम में सभी लोग व्यस्त हैं। इसी समय आयोग एसआईआर करवा रहा है। आख़िर भाजपा और आयोग के बीच क्या सेटिंग है। एस आई आर को लेकर कोई बड़ी साजिश रची जा रही है। अखिलेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार शादियां हो रही हैं और शादियों के समय पर लोगों का एक दूसरे के यहां आना-जाना, शादी की तैयारी करना सब व्यस्त हैं। इतने कम समय में एसआईआर कराना पूरे प्रदेश का और किस-किस को आपने जिम्मेदारी दी हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी दोनों मिले हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एसआईआर कराने की जल्दी क्यों है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को सहायक बनाया गया है। लखनऊ में शनिवार को अखिलेश यादव ने मलिहाबाद के मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी और बेटे को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा और कहा कि बीएलओ विजय कुमार की मौत ड्यूटी के दौर...

353 अग्निवीरों ने गीता पर हाथ रखकर ली राष्ट्र रक्षा की शपथ

चित्र
वाराणसी, 29 नवम्बर (वार्ता)। वाराणसी छावनी स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (जीटीसी) में शनिवार को सैन्य परम्पराओं के अनुरूप अग्निवीरों की भव्य शपथ-परेड सम्पन्न हुई। अग्निपथ योजना के 06/25 बैच के कुल 353 अग्निवीरों ने पवित्र भगवद्गीता पर हाथ रखकर राष्ट्रध्वज की मर्यादा बनाए रखने और देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने का संकल्प लिया। समारोह में सैन्य अनुशासन, उत्साह और गौरव का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जयदीप चंदा, कमांडेंट, 39 जीटीसी ने परेड की सलामी ली और उन्होंने कहा कि अग्निवीरों ने कठिन प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण में साहस, अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश की है। उन्होंने नवप्रशिक्षित जवानों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इसके उपरान्त कर्नल टी.बी. क्षेत्री, कमांडिंग ऑफिसर, ट्रेनिंग बटालियन ने परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा जवानों की तैयारियों, वर्दी की सज्जा और संयमित ड्रिल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में कर्नल प्रदीप बेहरा, उप कमांडेंट, 39 जीटीसी भी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण पूरा कर सेना में शामिल हुए जवानों को शुभकाम...

उत्तर प्रदेश में सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के लिए नई तकनीक आज़माएगी योगी सरकार

चित्र
लखनऊ, 29 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार अब सड़कों पर बार-बार होने वाली गड्ढों की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में एक नई तकनीक आज़माने जा रही है। अधिकारियों की मानें तो राज्य में पहली बार प्री-कास्ट कंक्रीट ब्लॉकों से सड़क बनाने का परीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए 29 नवंबर को यूपी पीडब्ल्यूडी और आईआईटी-कानपुर के विशेषज्ञ संयुक्त बैठक में ट्रायल की रूपरेखा और स्थान तय करेंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित तकनीक के तहत सड़क पर पहले से तैयार कंक्रीट ब्लॉकों को मशीनरी और क्रेनों की मदद से बिछाया जाएगा। यह ब्लॉक पारंपरिक बिटुमेन-कोलतार मिश्रण की जगह सड़क की सतह बनाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2025 में गड्ढा-मरम्मत के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जबकि अधिकारियों का मानना है कि यदि यह तकनीक सफल रहती है, तो हर साल की यह बड़ी लागत बचाई जा सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक़ चयनित सड़क खंड पर इस नई पद्धति का ट्रायल निर्माण किया जाएगा। यदि परिणाम सकारात्मक रहे तो राज्य सरकार इसे नई सड़कें बनाने, नियमित मरम्मत और विशेष मरम्मत सभी में ...

दलित लेखपाल के आत्महत्या के मामले को लोकसभा में उठायेंगे: अखिलेश

चित्र
फतेहपुर 29 नवंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि दलित लेखपाल के आत्महत्या के मामले को लोकसभा में उठाया जायेगा। श्री यादव शुक्रवार देर शाम मृतक लेखपाल के आवास पहुंचे और उनके परिजनो का ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होने मृतक के परिजनो को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मृतक दलित बीएलओ का मुद्दा लोकसभा में उठाया जाएगा। दलित लेखपाल की आत्महत्या के लिए जो भी दोषी अधिकारी हैं उन पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि एसआईआर के लिये बिना प्रशिक्षण के ही बीएलओ की ड्यूटी लगायी गयी है, जिससे वह दबाव में काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय शादी विवाह का समय है। चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में आकर एसआईआर का खेल खेल रहा है। यहां निर्वाचन आयोग पूरी तरह से भाजपा के दबाव में काम करता नजर आ रहा है। बिहार के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव हारे नहीं बल्कि उन्हें हराया गया है। बिहार में भी एसआईआर का ढिंढोरा पीटा गया। घुसपैठियों का खौफ दिखाया गय...

सांसद रवि किशन ने किया सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ

चित्र
गोरखपुर। सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन शनिवार को रीजनल स्टेडियम गोरखपुर में हुआ। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारा उड़ाकर महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की। पूरे परिसर में खेल भावना, देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला, विधायक कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच चन्द्र विजय सिंह, मनीष सिंह, खेल संयोजक समरेंद्र बहादुर सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर संयोजक, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और क्षेत्रीय खेल अधिकारी आविद हैदर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की भारी उपस्थिति ने महोत्सव को और भी शानदार बना दिया। आयोजकों ने सभी सम्मानित अतिथियों का अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्टेडियम में उपस्थित हजारों छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे कार्यक्रम का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को सा...

जीडीपी के आंकड़े सरकार की नीतियों और सुधारों का प्रतिबिंब: मोदी

चित्र
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में जोरदार वृद्धि के आंकड़ों को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि ये केंद्र सरकार की नीतियों के सुधारों को प्रतिबिंबित करते हैं। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2025 की तिमाही में जीडीपी में सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है जो छह तिमाहियों में सबसे अधिक है। चालू वित्त की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान जीडीपी वृद्धि दर आठ प्रतिशत रही। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी मजबूत वृ्द्धि दर की तारीफ की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर काफी उत्साहजनक है। यह वृद्धि के अनुकूल हमारी नीतियों और सुधारों के असर को दिखाता है। यह देश के लोगों की कड़ी मेहनत और उद्यमिता को भी प्रतिबिंबित करता है। हमारी सरकार सुधारों को बढ़ावा देना और हर नागरिक के लिए जीवनयापन आस...

2047 तक विकसित भारत का सपना युवा ही करेंगे पूरा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

चित्र
लखनऊ, 28 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार की शाम लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित स्काउट एंड गाइड जंबूरी के समापन समारोह में कहा कि देश की कुल आबादी का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा ऐसे युवाओं का है, जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है। उन्होंने कहा कि यही युवा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि जंबूरी जैसे आयोजन देश की एकता, अखंडता और विविधता का संदेश देते हैं। युवाओं में अनुशासन, सामूहिकता और सेवा-भाव जागृत करते हैं। उन्होंने यह भी सराहा कि आपदा और संकट के समय स्काउट-गाइड सबसे पहले समाज की मदद के लिए आगे खड़े दिखाई देते हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने युवा प्रतिभागियों से कहा कि भारत का भविष्य उनके संकल्प, ऊर्जा और समर्पण पर निर्भर करता है। यदि युवा वर्ग दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ेगा, तो 2047 तक विकसित भारत का सपना अवश्य पूरा होगा। सुश्री मुर्मु ने कहा कि स्काउट गाइड का आदर्श वाक्य है – तैयार रहो। इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना है। आपको अपने अंदर वह क्षमता विकसित करनी है जिससे सम...