निजी अस्पतालों में जरूरतमंदों को निशुल्क मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन
लखनऊ 26 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों को बड़ी राहत दी है। निजी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन अब जरूरतमंदों को निशुल्क दिया जाएगा हालांकि निजी अस्पतालों में इस दवा की व्यवस्था इन अस्पतालों द्वारा कम्पनियों और बाजार से खुद की जाएगी, लेकिन निजी अस्पतालों में यह दवा उपलब्ध नहीं होने और किसी मरीज की जीवन रक्षा के लिए यह अत्यन्त आवश्यक हो, तो अस्पताल द्वारा जारी किए गए पर्चे के आधार पर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी संबंधित मरीज के लिए सीमित संख्या में निशुल्क उपलब्ध करा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम 11 की बैठक में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर कई अहम आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि रेमडेसिविर जैसी किसी भी जीवन रक्षक दवा का प्रदेश में अभाव नहीं है। हर दिन इसकी आपूर्ति बढ़ रही है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिलों की मांग को देखते हुए रेमडेसिविर के पर्याप्त वॉयल दिए जाएं। जरूरत होगी, तो निजी अस्पतालों को भी तय दरों प...