संदेश

निजी अस्पतालों में जरूरतमंदों को निशुल्क मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन

  लखनऊ 26 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों को बड़ी राहत दी है। निजी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन अब जरूरतमंदों को निशुल्क दिया जाएगा हालांकि निजी अस्पतालों में इस दवा की व्यवस्था इन अस्पतालों द्वारा कम्पनियों और बाजार से खुद की जाएगी, लेकिन निजी अस्पतालों में यह दवा उपलब्ध नहीं होने और किसी मरीज की जीवन रक्षा के लिए यह अत्यन्त आवश्यक हो, तो अस्पताल द्वारा जारी किए गए पर्चे के आधार पर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी संबंधित मरीज के लिए सीमित संख्या में निशुल्क उपलब्ध करा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम 11 की बैठक में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर कई अहम आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि रेमडेसिविर जैसी किसी भी जीवन रक्षक दवा का प्रदेश में अभाव नहीं है। हर दिन इसकी आपूर्ति बढ़ रही है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिलों की मांग को देखते हुए रेमडेसिविर के पर्याप्त वॉयल दिए जाएं। जरूरत होगी, तो निजी अस्पतालों को भी तय दरों प...

रेमडेसिविर कोई जादू की छडी नहीं: प्रो.राजकुमार

  इटावा, 26 अप्रैल (वार्ता) कोरोना संक्रमण के इलाज मे सबसे कारगर माने जाने वाले इंजेक्शन रेमडेसिविर पर सवाल उठाते हुए सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी के वाइस चांसलर और देश के जाने माने न्यूरो सर्जन प्रो.राजकुमार ने कहा कि रेमडेसिविर कोई जादू की छड़ी नहीं है और इसके इस्तेमाल से शत प्रतिशत जान बचाने का दावा नहीं किया जा सकता। प्रो राजकुमार ने सोमवार को यूनीवार्ता से कहा “लोग इस इंजेक्शन के पीछे भागे चले जा रहे है लेकिन इस इंजेक्शन को लेकर हुई स्डटी मे पाया गया है कि यह कोरोना संक्रमण के लिए कारगर कतई नहीं है।” उन्होने चाइना हुई स्डटी का हवाला देते हुए कहा कि चाइना में रेमड़ेसिविर को 273 मरीजो पर परीक्षण किया जिसमे पाया गया कि यह ना तो वायरस का लोड कम करता है ना तो रिकवरी रेट पर कोई फर्क डालता है ओर ना यह मृत्यु दर कम करता है। इसलिए रेमड़ेसिविर के पीछे भागने का कोई औचित्य नही है। चिकित्सक ने डब्लूएचओ के अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि डब्लूएचओ ने 7000 लोगो पर किये परीक्षण में पाया कि रेमड़ेसिविर कोरोना वायरस पर कारगर नही है। कोई भी एंटीवायरल ऐसा नही है जो वायरस को मार डालता हो । जब इसकी क्लीनीकल ...

इलाहाबाद हाईकोर्ट मे मुकदमों का फिज़िकल दाखिला बंद

  प्रयागराज 26 अप्रैल (वार्ता) कोरोना संक्रमण प्रकोप को बढते देख इलाहाबाद हाईकोर्ट मे 27 अप्रैल से मुकदमो का फिज़िकल दाखिला बंद कर दिया गया है। यह निर्णय हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने कार्यवाहक चीफ जस्टिस के आदेश से लिया है । अब हाईकोर्ट में केसो की सुनवाई केवल वर्चुअल होगी और 27 अप्रैल से मुकदमों का दाखिला भी आनलाइन ही होगा। शारीरिक रूप से उपस्थित होकर दाखिला नही होगा। यह आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने दिया है। ई-दाखिले के दिशा निर्देश शीघ्र ही जारी किये जायेगे। सं विनोद वार्ता

कृषि मंत्री शाही ने देवरिया में कोरोना से जीवन रक्षक इंजेक्शन की कराई व्यवस्था

चित्र
  देवरिया,26 अप्रैल(वार्ता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कोरोना संक्रमण से निजात मिलने के बाद यहां कोरोना से बचाव की जीवन रक्षक इंजेक्शन की व्यवस्था कराई है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने यहां कहा कि सोमवार को श्री शाही, सदर विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और तैयारियों, वैक्सीनेशन सुविधा समेत ऑक्सीजन फैसिलिटी व आइसोलेशन सेंटर की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के समुचित इलाज के साथ उनके तीमारदारों को प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी देने के भी निर्देश दिये। कृषि मंत्री ने कहा इन विपरीत परिस्थितियों में हमारे चिकित्सक और समस्त अस्पताल कर्मी अपना सेवा धर्म निभा रहे हैं। ऐसे में वे स्वस्थ रहें, इस हेतु उन्होंने ग्लब्स और मास्क मुहैया कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन को 50,000 रुपये नगद दिये। साथ ही 45,000 लीटर सैनेटाइजर उपलब्ध कराते हुए मरीजों के तीमारदारों को ठहरने हेतु टेंट की व्यवस्था भी करायी। वहीं सदर...

कोरोना पीड़ितों के घरों में भी आक्सीजन का इंतजाम करे सरकार: अखिलेश

  लखनऊ 26 अप्रैल (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार को सत्ता का दम्भ छोड़कर एक परिवार वाले की तरह सोचना चाहिए और तत्काल कोरोना पीड़ितों के घरों पर भी आक्सीजन का इंतजाम करना चाहिए। श्री यादव ने साेमवार को जारी बयान में कहा कि मरीज तो मरीज है, वह घर पर हो या अस्पताल में। उनकी पार्टी की मांग है कि टीके के दामों में एक रूपता हो और देश भर में त्वरित व मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था हो। श्री यादव ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों की हर सम्भव मदद करने की अपील की है। उन्होने कहा कि दूरदर्शिता की कमी और कुप्रबंधन से भाजपा ने प्रदेश को कोराना प्रदेश बना दिया है। एक ओर सरकार मृतकों की संख्या कमतर दिखाने को फर्जी आंकडे़ दे रही है दूसरी तरफ श्मसान में चिताएं बुझने का नाम नहीं ले रही है। आक्सीजन, बेड, दवा न मिलने से सांसो का आपातकाल है। मुख्यमंत्री के बयान जो हो, भाजपा विधायक और सांसद तक हालात से परेशान होकर धरना देने की चेतावनी दे रहे हैं, यह सरकार की नाकामी नहीं तो क्या है। श्री यादव ने कहा कि कालाबाजारियों पर लगाम लगाने में सरका...

पूर्व प्रधान की हत्या के दो और आरोपित गिरफ्तार

पवन गुप्ता  गोरखपुर। खजनी पुलिस ने पूर्व प्रधान मिश्रौलिया निवासी राघवेंद्र उर्फ गिलगिल दूबे की हत्या के दो आरोपितों देवेंद्र व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों की तलाश में कई दिनों से जुटी थी। हत्या के मुख्य आरोपित निवर्तमान प्रधान व प्रधान प्रत्याशी शंभू यादव को पहले ही गिरफ्तार कर आलाक्तल बरामद किया था। वर्तमान में वह जेल मेंं है।जानकारी के अनुसार खजनी के महुुआडाबर चौकी क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 14 अप्रैल को वोट के लिए पैसा मागने को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों में विवाद हुआ। दुबारा रात में फिर दोनों पक्ष सामने आ गए बाइक क्षतिग्रस्त हुई। इस दौरान प्रधान प्रत्याशी व पूर्व प्रधान गिलगिल दूबे को गोली मार दी गई। बाद में इलाज के दौरान उनकी लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने निर्वतमान प्रधान व प्रत्याशी शंभू यादव, देवेंद्र, अभिषेक समेत कई पर हत्या , हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट व सेवन सीएलए का केस दर्ज किया। पुलिस ने शंभू को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। तभी से अन्य आरोपित फरार थे। इस मामले में एसएसपी ने चौकी इंचार्ज समेत पूरी महुआडाबर चौकी को सस्पे...

निरंतर ऑक्सीजन के साथ बेड़ों की संख्या बढ़ाई जाए- डॉ. सतीश द्विवेदी

 - कोविड 19 संक्रमण से निपटने को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री ने की प्रभारी जिले सोनभद्र की समीक्षा पवन गुप्ता  सोनभद्र। 24/04/2021 बेसिक शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सोनभद्र डॉ. सतीश द्विवेदी ने शनिवार को सोनभद्र में कोविड 19 के संक्रमण से निपटने की तैयारियों की संबंधित विभागों के साथ वर्चुअल समीक्षा की।  प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने जिलाधिकारी को सभी विभागों के समन्वय से सफाई, दवाई और कड़ाई से जुड़े नियमों का गंभीरता से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।  प्रभारी मंत्री ने ऑक्सीजन बेड की संख्या दोगुनी करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को, सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति होती रहे यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए जिले में स्थित कंपनियों की सहायता ली जाय। दुद्धी में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल संचालित कराया जाय। प्रभारी मंत्री ने होम आइसोलेशन वाले मरीजों को नियमित कॉल कर उनका हाल जानने और पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए कहा।  उन्होंने कहा कि इसके अलावा भर्ती मरीजों को भी कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्...