यूपी ने कोरोना टीकाकरण में फिर रचा इतिहास,एक दिन में 34 लाख को टीका
लखनऊ, 27 सितंबर (वार्ता) एक दिन में 34 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड टीकाकवर देकर उत्तर प्रदेश ने फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते 06 सितम्बर को प्रदेश में 33,42,360 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी, जो देश के किसी राज्य में एक दिन में सर्वाधिक कोविड टीकाकरण था, अब सोमवार को यूपी ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ एक नया कीर्तिमान रचा है। सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत प्रदेश में 16416 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। खबर लिखे जाने तक 34 लाख 08 हजार 653 डोज लगाए जा चुके थे। सर्वाधिक टीकाकरण लखनऊ में हुआ जबकि गाजियाबाद और प्रयागराज, क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ताजा स्थिति के मुताबिक यूपी में कुल 10 करोड़ 36 लाख 66 हजार से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें, 08 करोड़ 40 लाख लोगों पहली डोज लेने वाले हैं, जबकि 01 करोड़ 95 लाख लोग कोविड के दोनों डोज पा चुके हैं। टीकाकरण की देशव्यापी स्थिति को देखें तो यूपी पहले पायदान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर 08.55 करोड़ डोज लगाकर महाराष्ट्र है, जबकि मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल, क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। प्रदेश में कोरोना महामारी ...