संदेश

संविधान द्वारा दिये गए आरक्षण को सरेआम हड़पते हैं भाजपाई : अखिलेश

चित्र
लखनऊ, 30 दिसंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि यह वही घोटालेबाज़ लोग हैं जो संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण को भी सरेआम हड़पने का काम करते हैं। मंगलवार को पार्टी की तरफ से जारी बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विरोधी और निर्लज्ज सोच वाली पार्टी है, जो जानबूझकर आरक्षण की हक़मारी करती है और यह मानकर चलती है कि पकड़े जाने पर औपचारिकता निभा दी जाएगी। इससे साफ़ है कि ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाएं भाजपा की दृष्टि में द्वितीय दर्जे के नागरिक हैं। वर्चस्ववादी सोच से ग्रस्त भाजपाइयों के मन में भरा भेदभाव का ज़हर कभी पीडीए के ख़िलाफ़ हिंसा, शोषण, अत्याचार और छुआछूत के रूप में सामने आता है, तो कभी आरक्षण छीनने या गंगा जल से धुलवाने जैसे कुत्सित प्रयासों के रूप में। उन्होने कहा कि भाजपा सत्ता में रहे तो न संविधान सुरक्षित है और न ही आरक्षण। भाजपा ने पिछड़ों, दलितों सहित समाज के सभी वर्गों के साथ धोखा किया है और संविधान में दिए गए अधिकारों को लागू करने का उसका कोई इरादा नहीं है।...

उप्र में मिशन शक्ति केंद्रों की ताकत होगी दोगुनी

चित्र
लखनऊ, 30 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित माहौल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित मिशन शक्ति केंद्रों को अगले वर्ष और अधिक सक्षम बनाया जाएगा, ताकि महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ पीड़िताओं तक तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रदेश भर में 1600 मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब सरकार की योजना है कि वर्ष 2026 में इन सभी केंद्रों को दोपहिया वाहन और मोबाइल हैंडसेट जैसे आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाए, जिससे जमीनी स्तर पर कार्रवाई की रफ्तार तेज हो सके। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान के अनुसार, प्रत्येक मिशन शक्ति केंद्र को चार स्कूटी और एक मोबाइल हैंडसेट उपलब्ध कराने की आवश्यकता चिन्हित की गई है। इसके तहत कुल 6400 स्कूटी और 1600 मोबाइल हैंडसेट खरीदे जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस योजना पर लगभग 67 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शासन की स्वीकृति और बजट आवंटन के बाद अगले वर्ष खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूटी मिलने से मिशन शक्ति की महि...

2027 में सपा सरकार बनाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता: शिवपाल

चित्र
औरैया, 30 दिसम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। कानपुर देहात जाते समय ककोर (औरैया) पहुंचने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ककोर स्थित डॉ. जसवंत सिंह धनगर और डॉ. कप्तान सिंह के क्लीनिक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में खुशहाली लाने का एकमात्र रास्ता समाजवादी सरकार की बहाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर संगठित होकर काम करने की अपील की। शिवपाल यादव ने कहा कि अभी से बूथ स्तर पर जुट जाएं ताकि 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सरकार में ही समाज के हर वर्ग का भला संभव है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त और दुखी है। कार्यक्रम में डॉ. कप्तान सिंह पाल ने शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सड़क मार्ग से ...

एसआईआर की तिथियों में संशोधन, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब छह मार्च को

चित्र
लखनऊ, 30 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की तिथियों में निर्वाचन आयोग ने संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन अब छह जनवरी 2026 को किया जाएगा जबकि अंतिम मतदाता सूची छह मार्च 2026 को प्रकाशित होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आयोग ने एक जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर की समय-सारिणी में बदलाव किया है। इसके तहत मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि छह जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची छह मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नाम, विवरण की जांच कर लें और आवश्यकता होने पर दावे या आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

अटल का अधूरा स्वप्न पूरा कर रहे नरेंद्र मोदी: केशव मौर्य

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है और उनके अधूरे सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से पूरा करने का कार्य कर रहे हैं।       उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अटल एक व्यक्तित्व एक विचारधारा संगोष्ठी   कार्यक्रम  में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है  उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका ,चीन और दुनिया के अन्य देशों की परवाह न करते हुए पोखरण में परमाणु शक्ति का सफल प्रयोग किया । उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया और भारत के मिशाइल मैंन कहे जाने वाले भारत के वैज्ञानिक अब्दुल कलाम  को देश का राष्ट्रपति बनाया जिन्होंने 1999 में कारगिल विजय आपरेशन चला कर पाक घुसपैठियों से कश्मीर से मुक्त किया ।      श्री मौर्य ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई  ने भारतीय जनता पार्टी (भाज...

मिजापुर में विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब,स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध

चित्र
मिर्जापुर 30 दिसंबर (वार्ता) विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम नव वर्ष पर यात्रियों के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूरी तैयारी की है। नये साल के पहले दिन दस लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मां विंध्यवासिनी देवी के गर्भ गृह में चरण स्पर्श पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। नव वर्ष के आगमन के साथ ही विंध्यवासिनी देवी के दरबार में निरंतर वृद्धि हो रही है। पहली तारीख को भारी भीड़ होने का अनुमान है। लिहाजा जिला प्रशासन फूंक फूंक कर कदम उठा रहा है। भगदड़ की स्थिति न पैदा हो इसके लिए कई परिवर्तन किए गए हैं। काशी विश्वनाथ वाराणसी और अयोध्या दर्शन पूजन के बाद लौट प्रवाह में यहां भी दर्शनार्थियों के आने की सम्भावना है।प्रयाग कुंभ के दौरान यहां करोड़ों की भीड़ देवी के दरबार में दर्शन पूजन के लिए आयी थी। वैसे भी यहां पहले दिन हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। अयोध्या और काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ विंध्याचल में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस ...

माघ मेले के लिए यूपी रोडवेज चलाएगा 3800 बसें

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक और आध्यात्मिक माघ मेले का स्नान पर्वों पर  यूपी रोडवेज 3800 बसों का संचालन करेगी जिसमे सबसे अधिक झूसी अस्थाई बस अड्डे से 2250 बसें चलेगी |  प्रयागराज रिजनल मैनेजर रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वाञ्चल के शहरों से तीर्थयात्रियों कि बड़ी भीड़ को देखते हुए  झूसी  से गोरखपुर , देवरिया , वाराणसी , गाजीपुर , आजमगढ़, जौनपुर , और अंबेडकरनगर के लिए विशेष भासे चलाए गई है | इस रूट पर 100 भासे रिजर्व भी राखी गई है | जहउसे के बाद लेपरोसी मिशन  बस स्टेशन से 505 भासे, बंद, चित्रकूट, रीवा, सीधी, विंध्याचल और मिर्जापुर  आदि के लिए रावण होंगी| यह 20 भासे रिजर्व रहेगी | उन्होंने बताया कि विद्या वाहिनी मिडन और बेला कचर से 435 बसें लखनऊ , रायबरेली , ऊंचाहार , बस्ती, अयोध्या , प्रतापगढ़ , अवम सुल्तानपुर के लिए चलेंगे\ साथ ही 50 बसें जीजर्वे रहेंगी | कानपुर, कौसम्बी और दिल्ली मार्ग पर नेहरू पार्क अस्थाई बस स्टेशन व विद्या वाहिनी से 410 बसें संचालित होंगी\ यह 30 बसें जीजर्व रहेगी | स्नान पर्व पर 3800 बसें जबकि  सामान्य ...