संदेश

ग्रेटर नोएडा में मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की घटना रूह कंपाने वाली : अखिलेश

चित्र
लखनऊ, 30 (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को रूह कंपाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे प्रदेश में बेटियों के माता-पिता अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल यह है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई कि अपराधी सत्ता से डर नहीं रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े लोगों के अपराधों को जिस तरह दबाया और छिपाया जा रहा है, उससे दूसरे अपराधियों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का दायरा बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका असर पुलिस व्यवस्था पर भी पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी अपराधियों से सांठगांठ कर उनके अपराधों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने घटना को घोर निंदनीय बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया के अंत में कहा, “इंसाफ...

देवरिया की पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

चित्र
देवरिया,30 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश की 2013 वैच की चर्चित आईएएस तथा देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।दिव्या मित्तल संतकबीरनगर, मिर्जापुर तथा देवरिया में जिलाधिकारी पद पर रहने के बाद देवरिया से वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। एक्स पर उन्होंने लिखा कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है। साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ने के बाद लंदन में नौकरी लग गयी पर सब कुछ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि अपने देश में न होना उन्हें खलता था। उनकी पढ़ाई, आत्मविश्वास और दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताकत सब इस मिट्टी का कर्ज था। वो कर्ज चुकाना था। इसलिए वह लौट आईं और आईएएस अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला। अपने पोस्ट में अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन...

एआई प्लेटफॉर्म की मदद से घर बैठे बना सकेंगे पूरी फिल्म, वरसे ने पेश किया स्पार्कस्टेशन

चित्र
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) कंटेंट के क्षेत्र में काम करने वाली प्रौद्योगिकी कंपनी वरसे इनोवेशन ने शनिवार को एक ऐसा एआई प्लेटफॉर्म पेश किया जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे कहानी लिखने से लेकर शूटिंग और एडिटिंग तक पूरी फिल्म तैयार कर सकता है। डेलीहंट और जोश की मूल कंपनी वरसे इनोवेशन हिंदी और अंग्रेजी के साथ कई स्थानीय भाषाओं में कंटेंट मुहैया कराती है। कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग बेदी ने यहां भारत मंडपम में चल रहे फिल्म एक्सपो में स्पार्कस्टेशन की लॉन्चिंग के मौके पर बताया कि इसमें सिर्फ प्रॉम्प्ट देना है और सारा काम एआई प्लेटफॉर्म खुद ही कर देगा। इसमें कंटेंट बनाने के लगभग हर चरण को एक जगह जोड़ा गया है। इसमें आइडिया, स्क्रिप्ट, स्टोरीबोर्ड, कास्टिंग, लोकेशन, कॉस्ट्यूम, अलग-अलग एंगल के शॉट्स, म्यूजिक, डायलॉग, एडिटिंग, कैप्शन, वीडियो रेंडरिंग, विज्ञापन फॉर्मेट और वितरण तक शामिल हैं। खास बात यह है कि स्पार्कस्टेशन किसी एक एआई मॉडल पर निर्भर नहीं है। अलग-अलग काम के लिए यह उस एआई मॉडल को चुनता है, जो उस काम के लिए सबसे बेहतर हो। उन्होंने बताया कि आज से इसका बीट वर्ज...

रेलवे उन्नत, पर्यावरण अनुकूल और नागरिक-केंद्रित अवसंरचनाओं के निर्माण के क्षेत्र में स्थापित कर रहा है नये कीर्तिमान

चित्र
नयी दिल्ली 29 अगस्त (वार्ता) रेलवे उन्नत, पर्यावरण अनुकूल और नागरिक-केंद्रित अवसंरचनाओं का निर्माण करने दिशा में रोज नयी कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के अहमदाबाद और महाराष्ट्र के भिवंडी के रेलवे की अवसंरचना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यह वीडियो नवाचार की कार्यक्षमता, सुरक्षा और स्थिरता को प्रदर्शित कर रहा है। रेलवे ने कहा है कि रेल कारखाना में बने प्रीकास्ट आरसीसी तकनीक और एडवांस्ड हाइड्रोलिक पुशिंग तरीकों को अपनाकर आधुनिक अवसंरचना के क्षेत्र में रोज नये कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रीकास्ट आरसीसी तकनीक एक ऐसी आधुनिक निर्माण विधि है जिसमें कंक्रीट के घटकों (जैसे बीम, कॉलम और स्लैब) को निर्माण स्थल पर ले जाने से पहले किसी नियंत्रित फैक्ट्री या संयंत्र में सांचों में तैयार और मजबूत किया जाता है। वहीं, एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जो भारी वस्तुओं को उठाने, खिसकाने, और मोड़ने के लिए असंपीड़ित द्रव और पास्कल के नियम का उपयोग करती है। रेलवे के अनुसार अहमदाबाद में पश्चिम रेलवे की निर्माण इकाई ने कारखाना में...

कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे: योगी

चित्र
गोरखपुर, 29 अगस्त वार्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश देते हुए कहा है कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि किसी ने कानून की धज्जियां उड़ाने की तनिक भी कोशिश की तो उसकी धज्जियां उड़ाने में देर नहीं लगेगी। योगी, शनिवार को वार्ड नंबर 80, राप्ती नगर के अंतर्गत बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम सहित गोरखपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की 130.73 करोड़ रुपये की लागत वाली 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा पर जो भी संकट पैदा करेगा, उसके लिए जेल और जहन्नुम के रास्ते खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में उपद्रव, अराजकता या गुंडागर्दी नहीं है बल्कि सर्वत्र सुरक्षा का माहौल है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से सुरक्षा के माहौल में हो रहे प्रदेश के विकास का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा जिन्हें विकास, रोजगार और उत्सवपूर्ण माहौल पसंद नहीं है, वे अब समाज को जाति, क्षेत्र व भाषा के नाम पर बांटने का काम करेंगे। जनता को ऐसे लोगों से सतर्क और सावधान रहना होगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए,...

स्वाइन फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश में विशेष इंतजाम, हर अस्पताल में बनेगा फीवर क्लीनिक और आइसोलेशन वार्ड

चित्र
लखनऊ, 29 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। हर जिले के अस्पताल में बुखार और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के लिए अलग फीवर क्लीनिक, हेल्प डेस्क और आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ), मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों (सीएमएस) और अस्पतालों के निदेशकों के साथ बैठक कर स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पाठक ने कहा कि अस्पतालों में बुखार और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के पंजीकरण, जांच और भर्ती की व्यवस्था अलग रखी जाए, ताकि सामान्य मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो और संक्रमण की आशंका को भी कम किया जा सके। उन्होंने प्रत्येक अस्पताल में मरीजों की सहायता के लिए हेल्प काउंटर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पतालों और संयुक्त जिला अस्पतालों में गंभीर स्वाइन फ्लू मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त संख्या में आइस...

पत्रकारों के सवाल पर गाली-गलौज व हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं अखिलेश: योगी

चित्र
देवरिया, 29 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पत्रकारों के सवालों पर वह गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, लेकिन सपा अध्यक्ष अपनी सच्चाई सामने आने पर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। योगी ने सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों में करीब 305 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा एक परिवार की ‘‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’’ बनकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में जनता का पैसा ‘‘सैफई सिंडिकेट’’ पानी की तरह बहाता था। मुख्यमंत्री ने जेपीएनआईसी का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी शुरुआती लागत करीब 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन सपा सरकार ने 864 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी परियोजना अधूरी छोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन से बने इस केंद्र को निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी थी। योगी ने कहा कि सपा मुखिया को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चा...