संदेश

‘उन्नति’ ने किसानों के लिए लॉन्च किया कार्ड

  नयी दिल्ली 22 फरवरी (वार्ता) किसानों को आय बढ़ाने में मदद के उद्देश्य से एग्री इनपुट और कृषि उपज बेचने वाले स्टार्टअप उन्नति ने अपने प्लेटफॉर्म से जुड़ा अपनी तरह का पहला डिजिटल एकीकृत कार्ड लॉन्च किया है और इसमें बीज, उर्वरक और कीटनाशक की खरीद करना शामिल है। पेटीएम बैंक के साथ साझेदारी से लॉन्च यह कार्ड किसानों को अपने कृषि इनुपट हासिल करने के लिए एक बड़े बाजार तक पहुंचने में सक्षम करेगा। इस नये लॉन्च किए गए कार्ड से किसानों को बीज उर्वरक के खर्च में कमी लाकर और अपने खेत की पैदावार को अच्छे दामों में बेचने की सुविधा पाकर अपनी शुद्ध आय को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, कार्ड किसानों को हर पहलू में रियल टाइम अपडेट प्राप्त करने की सुविधा देगा, जिसमें सुविधाजनक और निर्बाध रूप से बेहतर ऋण दरों का लाभ उठाने के लिए पे-आउट भी शामिल है। कार्ड के लिए किसानों को अग्रिम के रूप में 250 रुपये का भुगतान करने की आवश्यकता होती है, जो आरबीआई द्वारा अधिकृत एक बार का चार्ज है। कार्ड से किसानों को मुफ्त में अन्य सेवाओं का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। किसानों को इससे जो फायदा मिलता है, उसके संदर्भ...

सैनी इंडिया ने लाॅन्च किया मेड इन इंडिया पाइलिंग रिग

  नयी दिल्ली 22 फरवरी (वार्ता) निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी सैनी इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए अपना पहला मेड इन इंडिया पाइलिंग रिग एसआर235 को लॉन्च किया है। नयी एसआर235 को महाराष्ट्र स्थित पुणे में कंपनी के अत्याधुनिक विनिर्माण प्लांट में निर्मित किया गया है जो कि सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देगा। गौरतलब है कि भारत में निर्मित पाइलिंग रिग के लाॅन्च के साथ सैनी इंडिया ने देश में अपने लोकल उत्पादन आधार को और मजबूत किया है। सैनी इंडिया प्रमुख रूप से स्थानीय विनिर्माण और प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो धीरे-धीरे निर्माण उपकरण आयात पर देश की निर्भरता को कम करेगा और मेक इन इंडिया की पहल पर महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। ‘क्वालिटी चेंजिस द वर्ल्ड’ की अपनी मान्यता पर यकीन रखने वाली फर्म- सैनी इंडिया की नयी एसआर235 की विश्वसनीय संरचना सभी मुश्किल एप्लीकेशन के लिए डिज़ाइन की गई है। नरम मिट्टी से लेकर कठोर चट्टान तक, नई पाइलिंग रिग विभिन्न प्रकार के स्ट्रैटा पर सभी प्रकार के एप्लीकेशन के लिए उपयुक्त है। सैनी हैवी इंडस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के भारी उपकरण के उपा...

अखिलेश बोले,बजट निराशाजनक ,जनहित की उपेक्षा वाला

चित्र
  लखनऊ 22 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राज्य विधान सभा में प्रस्तुत बजट को पूर्णतया निराशा जनक और जनहित की घोर उपेक्षा करने वाला बताया है। भाजपा ने अपने चरित्र के अनुसार इसमें जनता को गुमराह करने वाली घोषणाएं की है। राज्य सरकार ने जाते-जाते झूठे वादों की झड़ी लगाई है और किसानों, नौजवानों, महिलाओं तथा व्यापारियों सभी को धोखा दिया है। भाजपा के बजट से गरीबों को नहीं अमीर उद्योगपतियों को और ज्यादा लाभ मिलेगा। बढ़ती मंहगाई पर नियंत्रण का कोई संकेत नहीं है। मुख्यमंत्री जी‘ पेपर लेस‘ का बड़ा बखान कर रहे थे परन्तु हकीकत में यह भी नज़र आया कि टेबलेट से बजट गायब हो गया और पहली बार ऐसा हुआ कि विधायकों को बजट की जानकारी सुनकर ही मिली। बजट में विकास की दिशा ही नदारद है। काम करने के बजाय जुमलेबाजी से काम चलाया जा रहा है। भाजपा जो वादे करती है, वह पूरा नहीं कर पाती है। विनोद वार्ता

डिजिटल इंडिया को जालसाजों ने दी चुनौती, फर्जी फिंगर प्रिंट बनाकर निकाले रुपये

  शाहजहांपुर 22 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में जनसेवा केंद्र संचालकों व धोखाधड़ी करके ठगी का काम करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल 6 जालसाजों को पकड़ने में सफलता पाई है । इनके कब्जे से लैपटॉप, आधार कार्ड, वायोमैट्रिक थम्ब स्कैनर पास बुक,अंगूठे के निशान,पैन कार्ड,ग्लू गन, अवैध तमंचा सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं । गिरोह का सरगना और गिरोह में शामिल ज्यादातर लोग जलालाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जो सीधे साधे लोगों के फर्जी फिंगर प्रिंट तैयार करके उनके खाते से पैसे निकाल लेते थे । गिरोह के सदस्य आसानी से लोगों को अपना शिकार बनाते थे। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गिरोह के सदस्य जन सेवा केंद्र और बैंक मित्र का काम करते है और गरीब व अनपढ़ लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे । गिरोह का खुलासा करते हुए महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र राजेश कुमार पांडेय ने बताया जनपद में कई बैंक मित्रों द्वारा अपने बैंक सेवा केंद्र के माध्यम से सीधे साधे खाता धारकों के अंगूठा निशान को नकली रूप से तैयार कर उनके खातों से फिंगर प्रिंट स्कैनर...

समाजवादी गढ़ इटावा को भगवामय बनाने में जुटी भाजपा

चित्र
  इटावा, 22 फरवरी (वार्ता ) समाजवादी पार्टी का गढ़ रहे उत्तर प्रदेश के इटावा मे भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी संगठनो की सक्रियता राजनैतिक हलको मे जोरदार चर्चा के केंद्र मे बनी हुई है। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के तीन दिन के अधिवेशन के आज पहले दिन प्रदर्शनी का शुभांरभ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया ने किया । कठेरिया ने अपने संबोधन मे कहा कि कभी वो भी अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सदस्य हुआ करते थे और आज आप देख सकते है वो कहां पर आ गये है । उन्होने कहा कि इस संगठन के प्रतिनिधियो का फीस माफ करने का काम नही होता है और ना ही प्रधानाचार्य के सामने प्रदर्शन करने का समय होता है । इस संगठन के प्रतिनिधि राष्ट्र निर्माण मे अपनी भूमिका का निर्वाह करते है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत का 60 वां तीन दिनी प्रांत अधिवेशन 22 से 24 फरवरी तक आयोजित हो रहा है। दूसरे दिन राज्य के कानून मंत्री बृजेश पाठक सम्मेलन मे शामिल होगे । अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का यह अधिवेशन पहली बार इटावा में हो रहा है । जिसे इटावा के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय माना जा र...

योगी सरकार का खेल खतम पैसा हजम : अखिलेश

चित्र
प्रयागराज,22 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार के कार्यकाल के आखिरी बजट पर तंज कसते हुए कहा कि “ खेल खतम पैसा हजम।” पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये श्री यादव ने पत्रकारों से कहा “ योगी आदित्यनाथ सरकार का पेश यह पांचवा और अखिरी बजट था। अब इसके बाद उन्हें चाहकर भी ऐसा अवसर मिलने वाला नहीं है। इसका मतलब है कि खेल खतम पैसा हजम।” उन्होने कहा कि यह बजट आम लोगों को धोखा देने वाला है। इसमें गरीब, बेरोजगार और किसानों के लिए कुछ नहीं है, केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया है। किसान धरना प्रदर्शन कर रहा है लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। सरकार केवल जाति, धर्म और द्वेष फैलाकर अपनी राजनीति कर रही है। लोगों को मूल मुद्दो से भटकाने के लिए जाति और धर्म के मामलों में उलझा कर रख दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा “ भाजपा सरकार ने लोगों के लिए नौकरी, रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं बनायी। लोग बेरोजगार हो घूम रहे हैं। नौकरियां भी लोगों की समाप्त कर दी गयी। ये सरकार हमें-आपको नहीं छेडेगी। ये सरकार जब गंगा माँ ...

प्रदेश सरकार का यह बजट यूपी की नई सम्भावना को उड़ान देगा: त्रिपाठी

  देवरिया,22 फरवरी(वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किये गये पेपरलेस बजट को उत्तर प्रदेश में नई सम्भावना को उड़ान देने वाला बताया । सांसद त्रिपाठी ने सोमवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर चर्चा करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की त्रासदी के बीच पेश यह बजट आशा, ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश की नई संभावनाओं को नई उड़ान देगा। सरकार द्वारा पेश उत्तर प्रदेश के इस बजट के हृदय में गाँव, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा हैं।कोविड पर शानदार विजय के बाद उत्तर प्रदेश का यह ऐतिहासिक और शानदार बजट महिलाओं,युवाओं,किसानों,वंचितों और समाज के अंतिम व्यक्ति को समर्पित है। शिक्षा ,स्वास्थ्य और बेहतर निवेश के लिए चौतरफा विकास पर विशेष जोर देते हुये सैकड़ों सालों से उपेक्षित रहे धार्मिक स्थलों के साथ एक बार फिर पूरा न्याय करने वाला यह बजट है। उन्होंने कहा कि अगर एक लाइन में कहा जाये तो यह पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश के विकास का बजट है।इस सर्वस्पर्शी बजट है। सं विनोद वार्ता