संदेश

कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम: कोविंद

चित्र
  गोरखपुर, 28 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में आयुष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री कोविंद ने भटहट ब्लॉक के पीपरी-तरकुलहा में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर कहा कि प्राचीन काल से ही शरीर को स्वस्थ रखने की कई पद्धतियां प्रचलित रही हैं, इन्हें सामूहिक रूप में आयुष कहते हैं। कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में आयुष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैदिक काल से हमारे यहां आरोग्य को सर्वाधिक महत्व दिया जाता रहा है। किसी भी लक्ष्य को साधने के लिए शरीर पहला साधन होता है। योग के माध्यम से सामाजिक जागरण का अलख जगाने वाले महायोगी गोरखनाथ ने कहा है, ‘यदे सुखम तद स्वर्गम, यदे दुखम तद नर्कम।’ उन्होने कहा कि पिछले दो दशकों से आयुष की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे यहां कहा गया है, पहला सुख निरोगी काया। गोस्वामी तुलसीदास ने भी कहा है, बड़े भाग मानुष तन पावा। मानुष तन को निरोगी रखने में आयुष...

मुख्तार का भाई सपा में शामिल

  लखनऊ, 28 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को कानून व्यवस्था और महिला अपराध के मुद्दे पर आये दिन घेरने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेल में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को श्री यादव की मौजूदगी में सिबगतुल्लाह अंसारी ने अपने पुत्र मुन्नू अंसारी के साथ सपा की सदस्यता हासिल की। इसके अलावा सपा को छोड़ कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी भी अपने घर लौट आये। गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके सिबगतुल्लाह अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे थे। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने मुहम्मदाबाद सीट से सिबगतुल्लाह को मौका दिया था लेकिन उन्हे भाजपा प्रत्याशी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। उधर मुलायम और अखिलेश सरकार में मंत्री रहे सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक अंबिका चौधरी की करीब पांच सालों के बाद पार्टी में वापसी हुयी। श्री चौधरी ने इस मौके प...

मेरा उत्तराधिकारी दलित ही होगा: मायावती

चित्र
  लखनऊ 27 अगस्त (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करेंगी जो पार्टी के प्रति समर्पित दलित समुदाय से होगा। सुश्री मायावती ने शुक्रवार को कहा “ मेरा स्वास्थ्य अभी ठीक है। मुझे अभी किसी को भी अपना उत्तराधिकारी बनाने की जरूरत नहीं है। अभी मैं बिल्कुल फिट हूँ तथा मुझे अनफिट होने में अभी काफी वर्ष लगेंगे। लेकिन जब मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो तब मैं भी जरूर अपना उत्तराधिकारी श्री कांशीराम की तरह घोषित कर दूंगी तथा मेरा उत्तराधिकारी केवल दलित वर्ग से ही होगा, यह बात मैं कई बार कह चुकी हूँ और आज फिर इस बात को दोहराना चाहती हूँ कि जब भी मैं अपना उत्तराधिकारी घोषित करूंगी तो मेरा उत्तराधिकारी दलित वर्ग का ही होगा जिन्होंने हर मुश्किल की घड़ी में, मेरा व पार्टी का पूरी ईमानदारी व पूरे तन, मन, धन से साथ दिया है।” कांग्रेस पर भड़कते हुये उन्होने कि कांग्रेस के पतन के लिए वास्तव में उनकी गलत नीतियाँ, कार्यशैली व उनकी कथनी-करनी में जमीन-आसमान का अन्तर ही असली जिम्मेवार हैं। बसपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कांग्रेस व अन्य पार्...

65472 लोगो का आज किया गया वैक्सीनेशन

  देवरिया (सू0वि0) 27 अगस्त।   आज जनपद में आयोजित वैक्सीनेशन महाभियान के तहत         327 वैक्सीनेशन केन्द्रों के माध्यम से 63830 का लक्ष्य लेकर शुरु हुए इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में लक्ष्य से अधिक  65472  लोगो का टीकाकरण किया गया, जिसमें 18 से 45 वर्ष तक के 43193 प्रथम डोज, 828 द्वितीय डोज लगाया गया। 45 वर्ष से 60 वर्ष से कम आयु वर्ग के  13190 प्रथम एवं 1648  द्वितीय डोज आज लगाया गया तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 5469 प्रथम एवं 1144 वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज लगाया गया। इस प्रकार कुल 61852   प्रथम डोज एवं 3620 द्वितीय डोज के टीके आज लगाए गए, जो लक्ष्य का 102.59 प्रतिशत है।           जिलाधिकारी ने सभी जुडे विभागो व अधिकारियों एवं कर्मचारियों धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  आगे भी इसी प्रयास के साथ कार्य किए जाने की अपेक्षा करते हुए कोरोना के इस महामारी के नियंत्रण में अपना योगदान दिए जाने को कहा है।             ’ प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया ’ ।...

कोविंद के दौरे के मद्देनजर नेपाल सीमा पर सख्त सुरक्षा बंदोबस्त

चित्र
  गोरखपुर 27 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के 28 अगस्त को गोरखपुर में प्रस्तावित आगमन को देखते हुए पडोसी देश नेपाल -भारत सीमा सहित सभी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। जिले के साथ ही इंडो नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर संदिग्धों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में दो डीआईजी, 13 एसपी, 55 सीओ, पांच कम्पनी पैरा मिलिट्री फोर्स, 10 कम्पनी पीएसी बल के जवानों समेत भारी फोर्स लगायी गयी है। होटल सराय , ढाबा, यात्री प्रतीक्षालय, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर पर्याप्त पुलिस, पीएसी बल लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं की लगातार चेंकिग की जा रही है। इस कार्य में राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय अभिसूचना इकाई, एन्टीसबोटाज एवं डाक स्क्वायड की मदद ली जा रही है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गयी है। परिसर में सशस्त्र बल तैनात किये गये हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में लखनऊ से आये एटीएस कमांडों के साथ ही एनडीआरएफ के जवानों ने कमान संभाल ली है। राष्ट्रपति के प्...

रंग और नाम बदल कर जनता को गुमराह कर रहे हैं योगी: अखिलेश

चित्र
  इटावा, 27 अगस्त (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रंग और नाम बदलने का नया फैशन चला कर जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया है । श्री यादव ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव सैफई के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारो से बातचीत में कहा “ मैं आपसे कह रहा हूं कोई लखनऊ मत जाना अगर लखनऊ आप गए और मुख्यमंत्री जी को पता लग गया तो जरूरी नहीं कि उसी नाम से आप लखनऊ से वापस आओ क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री का रंग बदलने और नाम बदलने का नया फैशन है । उन्होने विकास का कोई काम नही किया है इसलिए किसी भी मोहल्ले,किसी भी गांव का नाम बदला जा सकता है और अगर आप लोग गलती से लखनऊ चले गए और पता लग गया कि आप लोग इटावा से आए हो तो आपका नया नाम जरूर पड़ जाएगा और बदल भी दिया जाएगा।” महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को बधाई देते हुए उन्होने कहा “ कल का महान दल की जनाक्रोश यात्रा का समापन था । इसमें महान दल के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता भारी संख्या में आए और सैफ़ई में उनका स्वागत हुआ और महानदल के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है जिन लोगों ने उनके समाज को धो...

देवरिया में चेन स्नैचिंग गिरोह के नौ बदमाश गिरफ्तार, लाखों की नकदी व जेवरात बरामद

  देवरिया, 27 अगस्त(वार्ता) उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए खामपार इलाके से नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाखों की नकदी और जेवरात तथा मोबाईल आदि बरामद किये। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने भिंगारी बाजार शिवाजी चौक के पास से बाइक सवार चेन स्नैचिंग गिरोह के नौ बदमाशों सलमान अंसारी, शुभम बर्नवाल, रवि पटेल,अंकित चौरसिया, रूस्तम अंसारी,अनिल कुमार वर्मा, रामचन्द्र यादव,अभिमन्यु सिंह और विजय चौहान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 लाख 07 हजार 500 रूपये की नगदी के अलावा करीब दस लाख के जेवरात और 15 राहगिरों से छिने मोबाइल फोन के अलावा घटना में प्रयुक्त चार बाइक बरामद की। इसके अलावा तीन तमंचे, कारतूस तथा चाकू बरामद किया । उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग व मोबाईल छिनने के संबन्ध में दर्ज नौ मुकदमों तथा खामपार क्षेत्र में चोरी के मुकदमें का पर्दाफाश किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।