संदेश

मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सलाम, हैंडलूम को बताया आत्मनिर्भर भारत की ताकत

चित्र
नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश की सदियों पुरानी हथकरघा परंपरा को नमन करते हुए इस क्षेत्र के विकास और संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि हथकरघा क्षेत्र ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किए गए अपने संदेश में देश के बुनकरों और कारीगरों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी पीढ़ियों से चली आ रही कारीगरी, समर्पण और मेहनत ने भारत की समृद्ध वस्त्र परंपरा को जीवंत बनाए रखा है। श्री मोदी ने कहा, "आज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर, हम भारत की समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का जश्न मनाते हैं। हम अपने बुनकरों और कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण को भी नमन करते हैं। पीढ़ियों से उन्होंने हमारी परंपराओं को संरक्षित और समृद्ध किया है।" प्रधानमंत्री ने हथकरघा क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, "हमारी सरकार इस क्षेत्र को निर...

लोन पर मोबाइल लेकर ईएमआई नहीं चुकाया तो फोन लॉक कर सकेंगे बैंक, दिशा-निर्देश जारी

चित्र
मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) बैंक से फाइनेंस पर फोन लेकर कर्ज नहीं चुकाने वालों का फोन अब बैंक लॉक कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं जो 01 जनवरी 2027 से लागू होंगे। केंद्रीय बैंक ने आज बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) तथा वित्तीय सेवा देने वाली अन्य विनियमित इकाइयों के लिए आज ऋण वसूली के संबंध में नियमों में संशोधन जारी किये। इसमें मोबाइल फोन के अलावा टैबलेट और लैपटॉप को भी शामिल किया गया है। इनमें कहा गया है कि कोई भी बैंक, एनबीएफसी या ऋण देने वाली अन्य विनयमित इकाइयां स्वयं या किसी तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाता के माध्यम से ऐसी प्रौद्योगिकी-आधारित व्यवस्था का उपयोग तभी कर सकेगी जब उधारकर्ता ने इन उपकरणों की खरीद के लिए उनसे ऋण लिया है। आरबीआई ने कहा है कि तय तिथि के 30 दिन बाद तक समान मासिक किस्त (ईएमआई) की अदायगी न होने पर ही बैंक मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप के फीचर क्रमिक तरीके से निष्क्रिय करने की कारर्वाई शुरू कर सकते हैं। साथ ही, आउटगोइंग कॉल की सुविधा ऋण अदायगी में चूक के 60 दिन के बाद ही बंद की जा सकेगी। इनकमिंग कॉल, ...

जेन जी” तक पहुंचेगी योगी सरकार,प्रशासनिक अधिकारी करेंगे छात्रों से संवाद

चित्र
विद्या शंकर राय लखनऊ, 7 अगस्त (वार्ता) देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर हाल ही में हुए छात्रों के प्रदर्शन और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की नसीहतों के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने “जेन जी” तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है ताकि बड़ी परीक्षाओं को लेकर उनके मन में उठ रहे सवालों का समय रहते समाधान किया जा सके। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार, उद्यमिता और लोक सेवा के प्रति प्रेरित करने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत जनपदों में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) तथा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के युवा अधिकारी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से नियमित संवाद करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस आदेश को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा ) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने यूनिवार्ता को बताया कि प्रदेश के युवाओं का सर्वांगीण विकास तथा उनकी क्षमताओं का समुचित उपयोग राज्य सरकार की प्राथमिकता है। युवाओं को समय-समय...

हथकरघा उद्योग से जुड़े 30 लाख लोगों की आजीविका मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी

चित्र
लखनऊ, 7 अगस्त (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के हथकरघा उद्योग से जुड़े हस्तशिल्पियों और बुनकरों ने अपने कौशल और परिश्रम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाई है। राज्य सरकार उनके कल्याण, उत्पादों की ब्रांडिंग और वैश्विक बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री यहां आयोजित ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ‘संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना’ के तहत चयनित बुनकरों को सम्मानित किया तथा मुख्यमंत्री हथकरघा एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना और झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। योगी ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में स्वदेशी की भावना के उदय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने खादी, स्वदेशी और हथकरघा को आजादी के आंदोलन का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2015 से सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस क...

‘डबल इंजन’ अब बन गया है ‘ट्रबुल इंजन’: अखिलेश

चित्र
लखनऊ, 7 अगस्त (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर मॉडल और गुजरात मॉडल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। श्री यादव ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि गोरखपुर मॉडल की पोल खुलने के साथ ही तुलना के रूप में गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की बातें भी सामने आ गई हैं। उन्होने एक्स पर जारी बयान में कहा, “दोनों मॉडलों में एक समान बात यह है कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और दोनों जगह महाभ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। आपसी टकराहट ने ‘डबल इंजन’ को ‘ट्रबल इंजन’ बना दिया है।” उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दावों और उसकी कार्यशैली के बीच बड़ा अंतर है तथा अब उसके मॉडल की वास्तविकता जनता के सामने आ रही है।

राहुल गांधी के प्रयागराज आने से जनता पर कोई फर्क नही पड़ेगा : केशव मौर्य

चित्र
प्रयागराज ,(दिनेश तिवारी)  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के प्रयागराज आने अथवा कही जाने से प्रदेश मि राजनीति और जनता पर कोई असर पड़ने वाला नही है।        उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि प्रदेश का युवा, किसान , गरीब और महिला वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रहा है।            राहुल गांधी के 8 अगस्त के प्रयागराज प्रस्तावित दौरे को लेकर श्री मौर्य ने कहा कि कोई कही  आये -जाए भाजपा पर किसी तरह का फर्क पड़ने वाला नही है।          कांग्रेस नेताओं की ओर से  भाजपा पर राहुल गांधी से डरने के आरोपों का खंडन करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि  राहुल गांधी कई बार प्रयागराज आ चुके है लेकिन कांग्रेस का खाता तक नही खुला। उन्होंने कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बजरंग दल पर दिए बयान को " घटिया" बताते हुए कहा कि ऐसे बयानों का जवाब देने की जरूरत नही है।         ...

छात्रों की समस्याओं का समाधान डबल इंजन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : केशव मौर्य

चित्र
प्रयागराज , (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा कि प्रतियोगी छात्र केवल अपने परिवार का ही नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के भविष्य का भी निर्माण करते हैं। इसलिए उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। छात्रों की समस्याओं का समाधान डबल इंजन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है        उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को.फाफामऊ में " छात्रों की बात, युवाओं के साथ" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जिस देश का युवा विकास यात्रा में सहभागी नहीं बनता ,वह देश प्रगति नहीं कर सकता।           उन्होंने कहा कि  छात्रों के सुझाव सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उन्हें पूरी गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लोकतंत्र में छात्रों के शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलनों का सदैव सम्मान किय...