डबल इंजन की सरकार लोक कलाओं को जीवंत बनाये रखने के लिए संकल्पित: केशव मौर्य
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोक कलाओं को जीवंत बनाये रखने के लिए तथा उनके सम्वर्धन , संरक्षण तथा विलुप्त होने से बचाने के लिए संकल्पित है। उप मुख्यमंत्री रविवार को व्यंजना आर्ट एण्ड कल्च्चर्र सोसायटी संस्था के सौजन्य से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (एनसीजेडसीसी) में आयोजित " उत्तर प्रदेश लोक संस्कृति उत्सव" "लोक रंग, माटी के संग " कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि लोक कलाकार अपनी लोक कलाओं एवं शब्दों के जादू से लोगो को प्रभावित करते है। डबल इंजन की सरकार लोक कलाओं को जीवंत बनाये रखने तथा उनके सम्वर्धनए संरक्षण तथा विलुप्त होने से बचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक को लोक कलाओं के संरक्षण , सम्वर्धन एवं कार्यक्रम के आयोजन हेतु पांच हजार की क्षमता वाले ऑडिटोरियम परिसर बनाये जाने के लिए के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाये जाने के लिए कहा है। श्री मौर्य ने कहा कि सरका...