संदेश

मुख्यमंत्री योगी ने यामानाशी प्रांत में ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना की

चित्र
जापान/ लखनऊ, 26 फरवरी (वार्ता) जापान दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी प्रांत में ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भी स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं यामानाशी के माननीय राज्यपाल और उनकी पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि आज उन्होंने मुझे और मेरे सभी सहयोगियों को यामानाशी प्रांत को नजदीक से देखने, जानने और सभी के साथ संवाद करने का अवसर दिया।”   अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने यामनाशी प्रांत में स्थित यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी का भ्रमण किया और वहां स्थापित एडवांस्ड पावर-टू-गैस सिस्टम को कार्य करते हुए देखा।   उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किए जा रहे शोध और विकास कार्यों की सराहना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि यामानाशी का इनोवेटिव मॉडल सस्टेनेबल एनर्जी ट्रांज़िशन और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस को गति देने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह तकनीक भविष्य की ऊर्जा जरूरतों...

कांशीराम के नाम पर राजनीति कर रही है सपा: मायावती

चित्र
लखनऊ 26 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को 'पीडीए दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने तंज कसते हुये कहा कि सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से ही दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और बहुजन समाज विरोधी रहा है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा, “ कांशीराम की जयंती पर ‘पीडीए दिवस’ मनाने की घोषणा सपा की शुद्ध राजनीतिक नाटकबाजी है और यह बहुजन समाज के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास मात्र है। सपा का इतिहास दलितों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय-अत्याचार से भरा रहा है। ” उन्होंने 1993 के सपा-बसपा गठबंधन और 2 जून 1995 के लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि वह घटना बहुजन समाज के सम्मान पर सीधा हमला थी, जो इतिहास में दर्ज है और जिसे भुलाया नहीं जा सकता। बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सपा सरकारों ने कांशीराम और बहुजन महापुरुषों के सम्मान में किये गये कई कार्यों को बदलने या समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार द्वारा कांशीराम नगर, संत रविदास नगर और कांशीराम के नाम पर...

जनहित से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ यथोचित निर्णय लेते हुए समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया: स्वतंत्र देव सिंह

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के  जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय व सहयोग के साथ जनहित से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ यथोचित निर्णय लेते हुए समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया |    श्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक मे जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय व सहयोग के साथ जनहित से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ यथोचित निर्णय लेते हुए समय से निस्तारित करने के लिए कहा है।      उन्होंने ने जिलाधिकारी, अपर पुलिस आयुक्त व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के द्वारा बैठक में संज्ञान में लाए गए विषयों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने तथा कृतकार्यवाही से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराये जाने के लिए कहा है। प्रभारी मंत्री ने जमीनों पर बलपूर्वक कब्जा करने वाले गैंगो को चिन्हित करने एवं उनपर गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही करने एवं अवैध कब्जे पर रोक लगाये जाने हेत...

शंकराचार्य को भेजा जाए जेल, सनातन के नाम पर लेते हैं विदेशों से धन:आशुतोष ब्रह्मचारी

चित्र
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी ) ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरि ब्रह्मचारी के ऊपर बाल यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले शाकंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य को तत्काल जेल भेजने की मांग की।         शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सनातन धर्म का चोला ओढ़कर विदेशों से फंडिंग लेते हैं। इसी कारण से मां गंगा ने उन्हें स्नान करने से रोक दिया।      उन्होंने आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद के गुरु को ही शंकराचार्य की  उपाधि नहीं मिली थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तार कर तत्काल जेल में डालना चाहिए। यह भी आरोप लगाया कि वह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर विद्यामठ, उत्तराखंड और वाराणसी के मठ- आश्रमों मे यौन शोषण करते हैं।       ...

देश मे जनतंत्र समाप्त हो चुका, सनातनी समाज को आगे आना पड़ेगा: अग्निहोत्री

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि देश मे जनतंत्र समाप्त हो चुका है| राजनीतिक विकल्प के रूप मे सवर्ण समाज, सनातनी समाज को आगे आना पड़ेगा | श्री अग्निहोत्री बुधवार को प्रयागराज मे हनुमान मंदिर पर बजरंग बली का दर्शन किया साथ ही अपनी नई पार्टी का पोस्टर भी हनुमान जी के चरणों मे चढ़ाया । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों पर बात की| उन्होंने कहा, “आज वह प्रयागराज हनुमान जी का दर्शन करने पहुंचा हूँ और भगवान हनुमान जी से अपनी जिंदगी की नई पारी के लिए आशीर्वाद लिया है हमने अपनी पार्टी का बैनर भी यहां भगवान के चरणों में अर्पित किया साथ ही यही से हुंकार भरी है|” उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को पार्टी का नाम “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा” घोषित किया| श्री अग्निहोत्री ने कहा कि देश मे जनतंत्र इसलिए खत्म हो गया है कि सवाल उठाने वाला कोई जनप्रतिनिधि नहीं है| न कोई एस सी / एस टी एक्ट और यू जी सी पर कोई बात करने वाला नहीं है| देश कि बेटी रुचि तिवारी का मॉब लिंचिंग का जो मामला था उसपर भी कोई सफेदपोश जनप्रतिनिधि बोलने व...

सरकार स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमता बढाने के लिए प्रतिबद्ध : राजनाथ

चित्र
नयी दिल्ली 25 फरवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार घरेलू खपत और निर्यात को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमता बढ़ाने को प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय राजनयिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारतीय विदेश सेवा 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को यहां साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत स्वदेशी रक्षा उद्योग की क्षमता को घरेलू उत्पादन और निर्यात दोनों के लिए बढाने के सरकार के संकल्प को दोहराया तथा इसे पूरा करने में भारतीय राजनयिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।   रक्षा क्षेत्र में विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के समावेशन के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत बड़े रक्षा आयातक से आगे बढ़कर सभी क्षेत्रों में रक्षा प्लेटफॉर्म का निर्माता और निर्यातक बन चुका है।   श्री सिंह ने कहा कि विश्व समुदाय भारत की विकास यात्रा पर करीबी नजर रख रहा है और उसकी नेतृत्वकारी भूमिका की अपेक्षा कर रहा है। उन्होंने अधिकारिय...

पूर्व अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को रेलवे के लेवल-1 और लेवल -2 के पदों में मिलेगा आरक्षण

चित्र
नयी दिल्ली 25 फरवरी (वार्ता) रेलवे ने सेना के साथ 'सहयोग ढांचे' के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए लेवल-1 और लेवल-2 तथा उससे उपर के पदों पर भर्ती के लिए आरक्षण के प्रावधान लागू किए हैं। सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट में कहा कि सेना और रेलवे ने अग्निवीरों तथा सेवा निवृत सैनिकों को दोबारा रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए एक 'सहयोग ढांचे' पर सहमति व्यक्त की है। चार साल के कार्यकाल के बाद सेना छोड़ने वाले अग्निवीरों तथा सेना से सेवानिवृत होने वाले सैनिकों के लिए यह अच्छी खबर है। अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल इस वर्ष समाप्त होने वाला है और इसे देखते हुए सेना तथा रेलवे की यह पहल उन्हें कुछ राहत देने वाली है। सेना की पोस्ट में लिखा है , " भारतीय सेना और भारतीय रेल ने अग्निवीरों और सेना कर्मियों के लिए सेवा निवृत्ति के बाद रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 'सहयोग ढांचा' शुरू किया है। भारतीय सेना और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में यह पहल नागरिक सेवाओं में सहज बदलाव को सुगम बनाने, रेलवे में उपलब्...