संदेश

उप्र नीट यूजी-2026: दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 से च्वाइस फिलिंग

चित्र
  लखनऊ, 20 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नीट यूजी-2026 की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार अभ्यर्थी 21 सितंबर से 24 सितंबर तक एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की राज्य कोटे की सीटों के लिए ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे। सीट आवंटन का परिणाम 25 सितंबर को जारी किया जाएगा। संशोधित कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण की मेरिट सूची 21 सितंबर को जारी होगी। अभ्यर्थी इसी दिन अपराह्न दो बजे से 24 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थी 26 सितंबर से एक अक्टूबर तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह काउंसलिंग प्रदेश के राजकीय एवं निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की राज्य कोटे की सीटों के लिए आयोजित की जा रही है। महानिदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सीटों का आवंटन दूसरे चरण की मेरिट सूची के आधार पर होगा। काउंसलिंग के लिए पहले से निर्धारित नियम और शर्तें...

चुनावी गणित नहीं, हर वर्ग को विकास-यात्रा में शामिल करना है मेरी सरकार का लक्ष्य : योगी

चित्र
  विद्याशंकर राय लखनऊ, 20 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तेज हो रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि बड़े चुनाव के नतीजे किसी एक नहीं, अनेक कारणों से तय होते हैं और उनकी सरकार के हर काम का लक्ष्य चुनावी गणित को साधने की बजाय प्रदेश के हर वर्ग को विकास की यात्रा में शामिल करना रहा है। देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस प्रदेश में अगले साल के शुरू में होने वाले विधान सभा चुनाव 2029 के आम चुनावों के संकेत की दृष्टि से देखे जा रहे हैं। ये चुनाव योगी आदित्यनाथ के लिए प्रदेश में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने की बड़ी चुनौती हैं। इस चुनौती से खुद उनका कद और पद जुड़ा है। प्रदेश की राजनीति की शतरंज की बिसात पर भाजपा को मात देने के लिए जहां समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिछड़ा , दलित और अल्पसंख्यक ( पीडीए ) की गोटियां बिठाने में लगे हैं वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रदेश में पार्टी का खोया आधार पुन: हथियाने के लिए जेन-जी (युवाओं) को लुभा रहे हैं। उत...

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान'

चित्र
  गोरखपुर, 20 सितंबर (वार्ता) पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल की माटी की सोंधी सुगंध और यहां के देसी पारंपरिक लजीज पकवान अब सिर्फ गलियों और चौराहों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ग्लोबल पहचान हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना ओडीओसी (एक जनपद एक व्यंजन) के प्रोत्साहन से ये पकवान अंतरराष्ट्रीय पटल पर दुनिया भर के खरीदारों और पर्यटकों की जुबान पर छाने के लिए तैयार हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' (यूपीआईटीएस) में इस बार गोरखपुर मंडल के पारंपरिक व्यंजनों का भी जलवा देखने को मिलेगा। यूपीआईटीएस में, ओडीओसी के अंतर्गत चयनित गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के विशिष्ट व्यंजनों के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश-विदेश से आने वाले लाखों आगंतुक और कारोबारी अब पूर्वांचल के पारंपरिक भोजन और मिठाइयों का स्वाद चख सकेंगे। उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त गौरव मिश्रा के अनुसार ट्रेड शो के फूड कोर्ट में गोरखपुर मंडल के चुनिंदा व्यंजनों के लिए अलग से विशेष...

मायावती का नया फरमान; आनन्द कुमार के परिवार में सिर्फ़ ईशान को ही ज़िम्मेदारी मिलेगी, गंभीर गलती करने पर होंगे पार्टी से बाहर

चित्र
लखनऊ, 20 सितंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने परिवारवाद से दूरी बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के परिवार में से केवल ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ईशान ने भी गंभीर गलती की तो उन्हें भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सुश्री मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर रविवार को जारी एक विस्तृत संदेश में कहा कि उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के पदचिह्नों पर चलने का फैसला किया है। कांशीराम ने राजनीति में आने के बाद अपने नजदीकी रिश्तेदारों को राजनीतिक लाभ देने से परहेज किया और अपना पूरा जीवन बहुजन समाज के हित एवं कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह भी अपना पूरा जीवन बहुजन समाज के लिए समर्पित कर चुकी हैं। हालांकि, एक महिला होने के कारण उन्हें अपने भाई-बहनों में से किसी न किसी को साथ रखना पड़ा। इसी क्रम में उन्होंने अपने छोटे भाई आनंद कुमार को अपनी सेवा में रखा। सुश्री मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के विशेष आग्रह प...

आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवनशैली: डॉ तोमर

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो डॉ जी एस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवनशैली है।          11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर " स्वास्थ्य कल के लिए आयुर्वेद" थीम के अंतर्गत आयुष विभाग प्रयागराज ने  शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से " रन फॉर आयुर्वेद" रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  डॉ तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवनशैली है। नियमित दिनचर्या,  संतुलित आहार, योग एवं प्राणायाम को अपनाकर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बन सकता है।           उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के सिद्धांतों को जन.जन तक पहुंचाना स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।            क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ नवीन सोनी ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रत...

एनडीए में किसी प्रकार का मतभेद नही: अनुप्रिया पटेल

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)  अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावा किया है कि एनडीए में किसी तरह का मतभेद नहीं है। सूबे में एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है और 2027 में गठबंधन की हैट्रिक लगना सुनिश्चित है।          उन्होंने शनिवार को आयोजित सामान्य कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है और एनडीए के सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिले जनसमर्थन से अधिक  2027 में गठबंधन को  समर्थन मिलने की उम्मीद है।               अपना दल (एस) की पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि प्रयागराज अपना दल के संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण जिला है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।’...

हम सीट मांगने वाली नहीं, जीत दिलाने वाली पार्टी हैं: संजहम सीट मांगने वाली नहीं, जीत दिलाने वाली पार्टी हैं: संजय निषाद

चित्र
प्रयागराज ,(दिनेश तिवारी) प्रदेश मि सत्तारूढ़ सरकार में में मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी केवल सीटें मांगने वाली सहयोगी नहीं है, बल्कि उन सीटों पर जीत दिलाने की क्षमता रखती है जहां भाजपा लंबे समय से कम वोटों के अंतर से हारती रही है।        प्रयागराज सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संजय निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी का सिद्धांत है,  "जहां कम , वहां हम। " उनका कहना था कि जिन सीटों पर भाजपा मामूली अंतर से हारती है, वहां सहयोगी दल उस कमी को पूरा कर जीत सुनिश्चित कर सकते हैं।        मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में निषाद समाज की संख्या अधिक है और भाजपा जहां से लाहभग चार दशक  से जीत हासिल नहीं कर पाई है, उन सीटों पर निषाद पार्टी को चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए।         निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने निषाद पार्टी को 16 सीटें दी थीं, जिनमें से 11 पर जीत मिली थी। इसी प्रदर्शन के आधार पर उ...