संदेश

जजों को पूछताछ काउंटर के क्लर्क की तरह करना पड़ रहा है: उच्च न्यायालय

चित्र
यह तल्ख टिप्पणी न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने 2023 की दो आपराधिक अपीलों की सुनवाई के दौरान की। प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आपराधिक अपीलों में पेपर बुक उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर बार.बार सुनवाई टालने की मांग पर नाराजगी जताते हुए कहा जजों को न्यायिक कामकाज के बजाय पूछताछ काउंटर के क्लर्क की तरह काम करना पड़ रहा है।           न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने 2023 की दो आपराधिक अपीलों की सुनवाई के दौरान यह तल्ख टिप्पड़ी की। न्यायालय ने कहा कि सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करीब 80 प्रतिशत आपराधिक अपीलों में अपीलकर्ताओं के वकील पेपर बुक नहीं मिलने या उसके तैयार होने की जानकारी नहीं होने का हवाला देकर स्थगन मांगते हैं। सुनवाई से पहले यह पता लगाना पड़ रहा है कि पेपर बुक तैयार हुई या नहीं।         मामले में दोनों अपीलें 21 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थीं। तब तक उनके पेपर बुक तैयार हो चुके थे। पांच अगस्त को सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता के अधिवक्...

राजनीति का कण.कण मैं इलाहाबाद की धरती से सीखा हूं.:रोहित मिश्रा

चित्र
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा सोमवार को कहा कि " राजनीति का कण.कण मैं इलाहाबाद की धरती से सीखा हूं।"          श्री मिश्र पहली बार प्रयागराज पहुंचे हैं। उनके काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां हैं। इनमें डिफेंडर और  मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियां शामिल थी।            रोहित मिश्रा सबसे पहले शाम छह बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां वे छात्रसंघ भवन गए। इसी भवन से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने यहां शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।        युवाओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इलाहाबाद वह धरती है, जो मुझे अध्यक्ष पहले ही बना दी थी। राजनीति का कण.कण मैं इसी धरती से सीखा हूं। भले मेरी जन्मभूमि प्रतापगढ़ है, मेरी मां ने जन्म मुझे प्रतापगढ़ में दिया, लेकिन राजनीति में जब मैंने कदम रखा, मैंने राजनीति में जब जन्म लिया तो यही शहर है,  जहां मुझे राजनीति के कण.कण सिखाया। यह शरीर हमेशा...

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बना रही निशाना: केशरवानी

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि जनादेश को स्वीकार करने के बजाय चुनाव हारने पर निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है।           सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सोमवार को श्री केसरवानी ने कहा कि चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी पराजय से कांग्रेस नेतृत्व हताश है और अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर           भाजपा नेताओं ने 26 सितंबर को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संयुक्त वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ एस एस संधू व विवेक जोशी के स्पष्टीकरण से विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।        भाजपा ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) समेत निर्वाचन आयोग के प्रमुख निर्णय तीनों निर्वाचन आयुक्तों की सर्वसम्मति ...

शाह का आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति और अगले 10 साल के लिए मजबूत 'प्रहार' तंत्र बनाने पर जोर

चित्र
  नई दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने और आतंकवादी घटनाओं के लगातार विश्लेषण के आधार पर अगले 10 वर्षों के लिए मजबूत तथा ठोस 'प्रहार' तंत्र तैयार करने और उसे थाना स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया है। श्री शाह ने सोमवार को यहां 'प्रहार- सीटी (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति' पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए 'प्रहार' के हर स्तर पर स्वचालित प्रतिक्रिया प्रणाली को संस्थागत बनाने और सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की जरूरत बताई, ताकि कार्रवाई में किसी तरह की देरी न हो। सम्मेलन में 'प्रहार' के सात स्तंभों रोकथाम, प्रतिक्रिया, आंतरिक क्षमताओं को एकजुट करना, मानवाधिकार, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को कम करना, अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में तालमेल और समूचे समाज के साथ सामंजस्य पर चर्चा हुई। गृह मंत्री ने कहा कि 'प्रहार' के प्रत्येक स्तंभ के प्रति परिणाम आधारित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। उन्होंने इन पहलों के ...

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चित्र
  गोरखपुर, 28 सितंबर (वार्ता)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस-2026) में उत्तर प्रदेश की ताकत दिखाई दे रही है और यहां उत्तर प्रदेश में निर्मित तमाम उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें गोरखपुर के टेराकोट उत्पाद भी शामिल हैं। श्री योगी ने कहा कि रविवार को वहां 1.5 लाख से अधिक लोग आए, सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ी है। इस ट्रेड शो में 90 देशों के खरीदार पहुंचे हैं, जो यूपी की सामर्थ्य दिखाता है। शो में शिल्पकारों के उत्पादों की बिक्री और उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्री योगी सोमवार को गोरखपुर में एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित बाल मेला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले भी उत्तर प्रदेश के पास सामर्थ्य था, लेकिन नेतृत्व के पास इच्छाशक्ति नहीं थी। इसके परिणामस्वरूप यूपी बीमारू और बदनाम प्रदेश बनकर रह गया था। इसे देश के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता था। किंतु, बीते साढ़े नौ सालों में सम-विषम परिस्थितियों में नेतृत्व के जूझने और अनथक प्रयास का परिणाम है कि उत्तर प्...

जियो ने पेश किया जियोशील्ड, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर रख सकेंगे नजर

चित्र
  मुंबई, 28 सितंबर (वार्ता) रिलायंस जियो ने सोमवार को अपने ग्राहकों के लिए जियोशील्ड फीचर पेश किया है जिससे वे परिवार को बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा से जुड़ी बातों के बेहतर ध्यान रख सकेंगे। कंपनी ने बताया कि बच्चे घर से बाहर हों या बुजुर्ग अकेले निकले हों, उनकी लोकेशन से लेकर जरूरत के वक्त एसओएस अलर्ट तक अब एक ही जगह मिल सकेगा। जियोशील्ड में परिवार की बाहर और ऑनलाइन दोनों तरह की सुरक्षा के लिए लोकेशन ट्रैकिंग, एसओएस अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गयी हैं। इसके जरिये माता-पिता बच्चे की लोकेशन देख सकेंगे और सुरक्षा को लेकर जरूरी अलर्ट पा सकेंगे। फोन की बैटरी कम होने पर भी अलर्ट मिलेगा। बच्चों के मामले में यह तय किया जा सकेगा कि वे किन ऐप्स और कॉन्टैक्ट का इस्तेमाल करें और स्क्रीन पर कितना समय बिताएं। यानी उनके ऑनलाइन इस्तेमाल पर भी नजर और नियंत्रण रखा जा सकेगा। यही सुविधा बुजुर्ग माता-पिता से जुड़े रहने और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसके लिए ग्राहक को अपने फोन में जियोथिंग्स ऐप और बच्चे या बुजुर्ग के फोन में जियोशील्ड ऐप...

बैलेट पेपर से मतदान की मांग जारी रहेगी, भाजपा सत्ता में रही तो व्यवस्था में बदलाव मुश्किल : अखिलेश

चित्र
  लखनऊ, 28 सितंबर (वार्ता ) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती द्वारा देश में बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने की मांग का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि चुनाव में सभी सीटें जीतने के बाद भी उनकी पार्टी बैलेट पेपर से मतदान की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देशों में बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं तो भारत में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग में बदलाव या मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने जैसे कदम तभी संभव होंगे, जब भाजपा को सत्ता से हटाया जाएगा। उनके अनुसार, भाजपा के सत्ता में रहते व्यवस्था में बदलाव लगभग असंभव है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश साइबर धोखाधड़ी का केंद्र बनता जा रहा है, लेकिन सरकार इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने ईवीएम में कथित छेड़छाड़ को भी साइबर धोखाधड़ी जैसा बताया। सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर किसानों की जमीन के अधिग्रहण के नाम पर बड़े घ...