संदेश

स्वास्थ्य विभाग ने नवागत चिकित्सकों का किया अभिमुखीकरण, दो वर्ष तक देंगे सेवा

चित्र
गोरखपुर। शासन से दो वर्ष तक बॉन्ड के आधार पर तैनात किए गए चिकित्सकों को लेकर जिले में विशेष पहल की गयी है। इन सभी चिकित्सकों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को एक दिवसीय अभिमुखीकरण किया गया। यह सभी चिकित्सक दो वर्षों तक समुदाय के बीच सेवाएं देंगे। जिले में तैनात किए गए इन 59 नये चिकित्सकों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित मेडिको लीगल व अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी दी गयी। सीएमओ डॉ राजेश झा ने अभिमुखीकरण कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी चिकित्सकों को चिकित्सा अधिकारी की तरह अपनी गरिमा बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देनी है। अस्पताल आने वाले सभी लोगों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से बेहतर व्यवहार रखना है। समय से अस्पताल पहुंच कर निर्धारित सेवाएं देनी हैं। डॉ झा ने कहा कि यह नियुक्ति सेवा अभ्यास के साथ-साथ सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। सीएमओ ने बताया कि इन नवागत चिकित्सकों के लिए भविष्य में ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा रही है। नवागत चिकित्सकों को ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीजों, दस्तावेजीकरण, संदर्भन प्रोटोकॉल, राष्ट्रीय कार्यक्रम...

प्रयागराज से वाराणसी और गोरखपुर रूट की रोडवेज बसों का किराया बढ़ा

चित्र
प्रयागराज, 29 जुलाई (दिनेश तिवारी ) सावन माह में रूट बदलने से रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ किराया 30 जुलाई से लागू होगा। किराये में 12 से 28 रुपये तक की वृद्धि की गई है। रोडवेज की बसें शास्त्री पुल से झूंसी होकर जाने के बजाय अब नए रूट फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद सेतु के रास्ते चलेंगी।    प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसारए कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि  रुट बदलने के कारण प्रयागराज से वाराणसी की दूरी 126 किमी से बढ़कर 144 किमी जाएगी। इसकी वजह से साधारण बस का किराया 197 रुपये से बढ़कर 225 रुपये हो जाएगा यानी किराये में 28 रुपये की वृद्धि होगी।      उन्होंने बताया कि  प्रयागराज से गोरखपुर की दूरी 294 से बढ़कर 303 किमी हो जाएगी और किराया 428 रुपये से बढ़कर 440 रुपये हो जाएगा। ऐसे में यात्रियों को 12 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा सहसों की दूरी 18 किमी से बढ़कर 27 किमी होने पर किराया 26 से बढ़कर 38 रुपये और हंडिया की दूरी 37 से बढ़कर 51 किमी व किराया 55 से बढ़कर 82 रुपये ...

जौहर ट्रस्ट की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की खारिज

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) इलाहाबाद  उच्च न्यायालय ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि चूंकि मंडलायुक्त पहले ही अंतरिम स्थगन आदेश दे चुके हैं , इसलिए इस स्तर पर हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।        उच्च न्यायालय ने बुधवार को रामपुर स्थित मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों को ध्वस्त करने संबंधी नोटिस को चुनौती दी गई थी। अदालत ने कहा कि मामले में मंडलायुक्त पहले ही अंतरिम राहत दे चुके हैं, इसलिए फिलहाल न्यायालय के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।           न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि मुरादाबाद मंडलायुक्त के समक्ष दायर अपील पर अंतरिम आदेश पारित करते हुए विश्वविद्यालय के भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई है।       इस अंतरिम आदेश का संज्ञान लेते हुए उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितिय...

गुरु पूर्णिमा पर विदेश से आए शिष्य ने, गाँव जाकर गुरु को सम्मान दिया

चित्र
फरेंदा,  महाराजगंज​(दुर्गेश मिश्र)। पद्मश्री डा० रामचेत चौधरी जो अधिकांश सेवाकाल में विदेशों में रहे, अन्तराष्ट्रीय स्तर पर एफ.ए.ओ. में 20 वर्षों तक 40 देशों में कृषि के विकास हेतु सेवाएं दीं। काला-नमक चावल के विकास में 25 वर्षों से कार्यरत हैं। कृषि विकास की कई योजनाएं रिटायरमेन्ट के बाद भी संचालित कर रहे हैं। ​बहुत जाँच पड़ताल पर उन्होंने पाया कि उनके सम्प्रति एकमात्र गुरु डा० बी. जी. शाही जीवित हैं और कम्पियरगंज तहसील के पोवा गाँव में रह रहे हैं। फोन कर सम्पर्क किया और गुरुपूर्णिमा पर गाँव जाकर शॉल व पुष्प से भावपूर्ण स्वागत / सम्मान दिया। कहा - "डा० शाही हमारे स्नातक स्तर के आदर्श व श्रेष्ठ अध्यापक थे, उनकी प्रेरणा से मैंने पादप प्रजनन (प्लांट ब्रीडिंग) विषय चुना और विश्व व देश स्तर पर ख्याति पायी; आज भी उन्हें प्रेरणा का स्रोत मानता हूँ।" ​डा० चौधरी ने डा० शाही द्वारा स्थापना किए गए बाबू गुलाब सिंह महाविद्यालय - पोवा का भी निरीक्षण किया। प्रबंधक डा० रजनी कान्त मणि त्रिपाठी एवं प्राचार्या डा० सीमा त्रिपाठी से विद्यालय की प्रगति के बारे में जाना, शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने सचिवों के साथ दूसरी बैठक में वित्त, वाणिज्य और प्रौद्योगिकी मंत्रालयों के कार्यों की समीक्षा की

चित्र
नयी दिल्ली 2 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर कुछ मंत्रालयों के सचिवों के साथ दूसरी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें वित्त एवं अर्थव्यवस्था, वाणिज्य एवं उद्योग तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित मंत्रालयों और विभागों के भविष्य के कार्यकमों की समीक्षा की गयी। बैठक का केंद्रबिंदु विकसित भारत के लक्ष्यों की दिशा में प्रगति को तीव्र करना था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि श्री मोदी ने मंत्रालयों और विभागों में टीम निर्माण पर विशेष बल देने का आह्वान किया तथा अधिकारियों से साझा उद्देश्य की भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार के भीतर विभागीय अलगाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और समेकित परिणाम प्रदान करें। नागरिक-केंद्रित शासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोगों को शासन के केंद्र में रखा जाना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि प्रत्येक निर्णय और नीति का मार्गदर्शन आम नागरिक के हितों और आकांक्षाओं से होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि जहां भा...

चढ़ावा नहीं बचा सके, पेपर लीक क्या रोकेंगे: अखिलेश

चित्र
लखनऊ, 28 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पेपर लीक और अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ( सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उनके वक्तव्य के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। लोकसभा में चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “आपको भगवान भी माफ नहीं करेंगे, क्योंकि आप चढ़ावा चोरी में शामिल हैं। यह महापाप है।” उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग भगवान के दरबार का चढ़ावा नहीं बचा सके, वे पेपर लीक जैसी घटनाओं को कैसे रोक पाएंगे। उनके भाषण के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि अखिलेश यादव स्वयं समाजवादी हैं। उन्होंने सवाल किया कि छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार यदि उनकी मांगों पर विधेयक लेकर आती है तो क्या यह बेहतर है, या फिर आंदोलन को कुचलने के लिए आपातकाल लगाया जाना बेहतर था। इस पर अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा, “इमरजेंसी तो नहीं देखी, लेकिन इमरजेंसी में क्या-क्या हुआ, वह दिल्ली में भी देखने को मिल गया। या...

भारत की धरती सदैव युवा शक्ति, ऊर्जा, संकल्प और सृजनशीलता से आलोकित रही है : आनंदीबेन

चित्र
वाराणसी, 28 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कहा कि भारत की धरती सदैव युवा शक्ति, ऊर्जा, संकल्प और सृजनशीलता से आलोकित रही है तथा युवा केवल आयु की एक अवस्था नहीं, बल्कि असीम संभावनाओं, अनंत ऊर्जा और परिवर्तन की अदम्य चेतना का प्रतीक हैं। राज्यपाल महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक सशक्त मंच तैयार किया जा रहा है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न सामाजिक कार्यों, जन अभियानों और राष्ट्रहित के कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए 'माय भारत' ऐप पर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अब तक दो करोड़ से अधिक युवा जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, "विकसित भारत जागरूक युवाओं से बनेगा, जागरूक नागरिकों से बनेगा तथा सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना से विकसित होगा।" राज्यपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों ने जिस दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया है, उसे बनाए रखें। ...