संदेश

14 सितंबर 2026 को होगी चंद्रमा-शुक्र की दुर्लभ खगोलीय नजदीकी

चित्र
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि आकाश-दर्शन में रुचि रखने वाले अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए 14 सितंबर 2026 की शाम बेहद खास होगी, इस दिन चंद्रमा और शुक्र ग्रह पश्चिमी से दक्षिण-पश्चिमी आकाश में एक-दूसरे के बहुत करीब दिखाई देंगे,सूर्यास्त के बाद थोड़े समय के लिए बनने वाली यह चमकीली जोड़ी साफ क्षितिज वाले स्थानों से नंगी आंखों से देखी जा सकेगी, और दोनों खगोलीय पिंडों के बीच न्यूनतम कोणीय दूरी लगभग 28.8 आर्कमिनट, यानी करीब 0.48 डिग्री रहेगी , खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह दूरी इतनी कम होगी कि चंद्रमा और शुक्र ग्रह कम शक्ति वाली दूरबीन या छोटे टेलीस्कोप के एक ही दृश्य क्षेत्र में आ सकते हैं, हालांकि,उन्हें देखने के लिए किसी उपकरण की भी आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि शुक्र ग्रह अपनी अत्यधिक चमक के कारण आकाश में चमकीले तारे जैसा दिखाई देगा, जबकि चंद्रमा पतले बढ़ते हुए अर्धचंद्र के रूप में नजर आएगा।  सूर्यास्त के बाद कितने समय का अवसर मिलेगा ?  खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह खगोलीय दृश्य सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी आकाश में दिखाई देगा और दोनों खगोलीय पिंड लगभग शाम 6:16 बजे दक्...

मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं

चित्र
  नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी पर्व की पूर्व संध्या पर देश विदेश में रह रहे भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है ," भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी का उत्सव हमारे जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का संचार करता है। यह पावन पर्व हमें जीवन में नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।" देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए श्रीमती मुर्मु ने कहा है," मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।"

योगी आदित्यनाथ ने शिव महापुराण कथा का श्रवण किया

चित्र
  रायबरेली, 13 सितम्बर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रायबरेली के ऊंचाहार के चडरई चौराहे के समीप चल रही शिव महापुराण कथा में पहुंचकर कथा का श्रवण किया। कथा का वाचन पं. प्रदीप मिश्रा कर रहे हैं और मुख्य यजमान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय हैं। व्यास गद्दी पर विराजमान पं. प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर वस्त्र प्रसाद स्वरूप भेंट किया। इसके बाद मनोज पांडेय ने सपरिवार मुख्यमंत्री को गंगाजल और शिव प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री ने राम, कृष्ण और गंगा को नमन करते हुए 'नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव' का उद्घोष किया तथा व्यास गद्दी पर विराजमान पं. प्रदीप मिश्रा, प्रभारी मंत्री राकेश सचान, विधायक अशोक कोरी समेत उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि जिसे ईश्वर की भक्ति मिल गई, उसे सब कुछ मिल गया। अवध क्षेत्र राम और कृष्ण दोनों की जन्मभूमि है और राम की भक्ति ने हनुमान को सर्वपूज्य बना दिया। इसी प्रकार शिव की भक्ति उत्तर से दक्षिण तक व्याप्त है। उन्होंने पं. प्रदीप मिश्रा की कथा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें भक...

मायावती ने स्वास्थ्य को लेकर फैली खबरों को बताया निराधार, आकाश आनंद पर साधा निशाना

चित्र
  लखनऊ, 13 सितंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने की बातें गलत तरीके से फैलाई जा रही हैं। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे हैं और अपने विवेक से काम नहीं कर रहे हैं। बसपा प्रमुख के मुताबिक, शनिवार को आकाश आनंद ने उनके निवास पर फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने पूछा था कि क्या बहन जी अस्वस्थ हैं। मायावती ने बताया कि उन्हें फोन पर स्पष्ट रूप से बताया गया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। मायावती ने कहा कि इसके बाद आकाश आनंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा की गई इस फोन कॉल के बारे में उन्हें नहीं बताया जाए। बसपा प्रमुख ने कहा कि इस कॉल के पीछे आकाश आनंद की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी। मायावती के इस बयान के बाद बसपा के भीतर आकाश आनंद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई...

शी जिनपिंग की सात साल बाद हो रही भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की उम्मीद

चित्र
  नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को नयी दिल्ली पहुंचे जो सात साल में उनकी पहली भारत यात्रा है। श्री शी 2019 के बाद पहली बार भारत आए हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्री शी के बीच द्विपक्षीय बातचीत से संबंधों में सुधार होगा। वर्ष 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई जानलेवा झड़प से चीन के साथ संबंधों में खटास आ गयी थी। भारत में चीन के राजदूत शू फीहोंग ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के पॉलिटिकल ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य एवं पार्टी के जनरल ऑफिस के निदेशक काई ची और विदेश मंत्री वांग यी शामिल हैं। चीनी राष्ट्रपति का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और चीन द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए फिर से राजनयिक प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 25 अगस्त को बीजिंग में विश...

मोदी और शेख खालिद का भारत-यूएई साझेदारी तथा ब्रिक्स सहयोग मजबूत करने पर जोर

चित्र
  नई दिल्ली, 12 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा ब्रिक्स में साझा हितों पर मिलकर काम जारी रखने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक, कारोबारी, ऊर्जा और जनसंपर्क संबंधों के महत्व को दोहराया। उन्होंने इस वर्ष जनवरी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा और मई में प्रधानमंत्री मोदी की यूएई यात्रा को सफल बताया। उन्होंने यूएई के नए संप्रभु निवेश कोष ल'इमाद की भारत-यूएई साझेदारी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका की संभावना पर भी चर्चा की। उन्होंने रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे रणनीतिक और उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार किया। प्रधानमंत्री ने भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स में यूएई की सक्रिय और रचनात्मक भागीदारी की सराहना की। दोनों नेताओं ने भारत की अध्यक्षता के दौरान...

मोदी मिले अनवर इब्राहिम से, कोटा किनाबालु में भारत के महावाणिज्य दूतावास पर बनी सहमति

चित्र
  नयी दिल्ली, 12 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो' सेरी अनवर बिन इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की जिसमें सबाह के कोटा किनाबालु में भारत का महावाणिज्य दूतावास स्थापित करने पर सहमति बनी। श्री मोदी ने श्री इब्राहिम का सम्मेलन में स्वागत करते हुए ब्रिक्स में साझेदार देश के रूप में मलेशिया की भागीदारी की सराहना की। दोनों नेताओं ने गत फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों की समीक्षा की। उन्होंने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति पर चर्चा की। बैठक के दौरान श्री इब्राहिम ने सबाह प्रांत के कोटा किनाबालु में भारत का महावाणिज्य दूतावास स्थापित करने पर मलेशिया की सहमति से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया। श्री मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के लगातार समर्थन की सराहना की। दोनों नेताओं ने साझा हितों से ...