यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र तय करने का कार्यक्रम बदला
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा.2027 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की समय.सारिणी में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 27 नवंबर 2026 को जारी होगी। पहले के कार्यक्रम के मुकाबले केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया करीब एक महीने आगे बढ़ गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 25 सितंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसमें स्कूलों के सत्यापन से लेकर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने तक की तारीखें बदल दी गई हैं। बोर्ड ने बताया है कि बाकी प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी। नए कार्यक्रम के अनुसार, स्कूलों के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की रिपोर्ट अब 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया से चुने गए संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची 22 अक्टूबर को वेबसाइट पर जारी होगी। वहीं, परीक्षा केंद्र बनने के लिए अयोग्य या डिबार किए ग...