चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री, भाजपा व राजग की जीत की गारंटी: योगी
सिवान/वैशाली/भोजपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महागठबंधन पर तंज कसते हुये कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी की इंट्री भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों की जीत की गारंटी है। योगी ने आज पहली रैली सिवान में राजग प्रत्याशी मंगल पांडेय, दरौंदा से कर्णजीत सिंह और बड़हरिया से इंद्रदेव सिंह पटेल के समर्थन में की। वहीं दूसरी जनसभा में उन्होने वैशाली की लालगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में बोलते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। भोजपुर के अगिआंव विधान सभा क्षेत्र में राजग प्रत्याशी महेश पासवान के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कम्युनिस्टों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ही नहीं दुनिया से कम्युनिस्टों का पत्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा “ मैं परसों रघुनाथपुर में आया था, क्योंकि एक खानदानी माफिया वहां पर फिर से कब्जा करना चाहता है। यूपी में हमने बुलडोजर से रौंद रौंद कर ऐसे माफियाओं का कचूमर निकाल करके वहां की धरती से ज...