संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

28 फरबरी 2026 को आसमान में दिखेगी ग्रहों की परेड ('प्लैनेटरी परेड') : 28 फरवरी की शाम एक साथ नजर आएंगे 6 ग्रह

चित्र
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यदि आप ग्रहों, उपग्रहों और चांद और सितारों की दुनिया में दिलचस्पी रखते हैं, तो 28 फरवरी की शाम अपनी नजरें आसमान की ओर टिका लीजिए। इस दिन हमारे सौर मंडल के छह ग्रह—बुध (Mercury), शुक्र (Venus), शनि (Saturn), अरुण (Uranus), बरुण(Neptune),और बृहस्पति(Jupiter) , लगभग एक ही कतार में दिखाई देंगे। क्या होता है ग्रहीय संरेखण या प्लैनेटरी परेड (Planetary Parade) ?  खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह वह खगोलीय स्थिति है जब सौर मंडल के कई ग्रह एक ही समय में आकाश के लगभग एक ही हिस्से में, एक काल्पनिक रेखा (क्रांतिवृत्त  Ecliptic) के आसपास दिखाई देते हैं। खगोल वैज्ञानिक रूप से इसका अर्थ है कि सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा लगभग एक ही समतल (plane) में करते हैं। पृथ्वी से देखने पर वे उसी मार्ग पर एक कतार या चाप (arc) में दिखाई देते हैं। यही दृष्टि-आधारित संरेखण (line-of-sight alignment) होता है, वास्तव में ग्रह अंतरिक्ष में एक सीधी रेखा में पास-पास नहीं होते; वे करोड़ों किलोमीटर दूर अपनी-अपनी कक्षाओं में रहते हैं। कितने ग्रह हों तो “परेड” कहा जाता है? खगोलविद अम...

नोएडा चाइल्ड पीजीआई अंतरराष्ट्रीय दुर्लभ रोग पर वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
नयी दिल्ली/ नोएडा, 27 फरवरी (वार्ता) नोएडा स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान में शुक्रवार को चिकित्सा आनुवांशिकी विभाग (जेनेटिक्स) द्वारा अंतरराष्ट्रीय दुर्लभ रोग दिवस की पूर्व संध्या पर स्थापना दिवस और वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत में बाल रोग विशेषज्ञों के प्रमुख संगठन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एओपी) नोएडा के सहयोग से हुआ। इस कार्यक्रम में करीब 100 चिकित्सकों ने भाग लिया। संगोष्ठी में दुर्लभ रोगों के प्रति जागरूकता, शीघ्र निदान की आवश्यकता, बाल चिकित्सा में आनुवांशिक जांच की भूमिका तथा उपचार एवं प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मयंक निलय के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा कपूर (एमएएमसी, नई दिल्ली) ने भारतीय संदर्भ में दुर्लभ रोगों की चुनौतियों, समय पर पहचान और समन्वित चिकित्सा दृष्टिकोण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. रुचिरा एम. गुप्ता ने बाल दुर्लभ रोग प्रबंधन में बहु-विषयक और सामूहिक प्रयासों की अनिवार्यता पर बल दिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. एके. सिंह...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में अदालत का फैसला सुरक्षित, अगले आदेश तक गिरफ्तारी पर रोक

चित्र
प्रयागराज,( दिनेश तिवारी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।  न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है| अदालत के आदेश के तहत अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम संरक्षण प्रदान किया गया है। उच्च न्यायालय में शंकराचार्य का पक्ष वकील  पी एन मिश्र ने रखा जबकि राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल पेश हुए | शिकायतकर्ता  आशुतोष महाराज कि वकील ऋण सिंह ने भी दलीले राखी | अब मार्च के तीसरे हपते मे केस कि सुनवाई होगी | अपर महाधिवक्ता ने याचिका पोषणीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अग्रिम जमानत के लिए सीधे उच्च न्यायालय नहीं आ सकते। उन्होने उच्चतम न्यायालय के कई फैसलों का हवाला दिया। शंकराचार्य के वकील  पी एन मिश्र ने कहा पीड़ित का मुकदमा संरक्षक के जरिए दर्ज कराया है। उसके माता.पिता और अभिभावकों का कोई पता नहीं है। सरकार ने कहा कि असाधारण हालात में ही अग्रिम जमानत सीधे उच्च न्यायालय आ सकती है। इ...

भारत की युवा शक्ति को उम्मीदों से देख रही है दुनिया : बिरला

चित्र
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि देश का युवा आज वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और पूरी दुनिया अपनी समस्याओं के हल के लिए भारत की ओर देख रही है। श्री बिरला ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में श्रीवैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में देश की युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया की निगाह भारत पर है क्योंकि अन्य देशों में युवा आबादी घट रही है, जबकि भारत की युवा शक्ति अपार अवसर पैदा कर रही है। युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और उनका आत्मविश्वास, नवीन दृष्टिकोण और नवाचार राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि अच्छे भविष्य के लिए ज्ञान अर्जन, व्यावहारिक प्रशिक्षण, नवोन्मेष और तकनीकी महारत हासिल करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे समाजिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ विकसित भारत बनाने में अपनी प्रतिभा का योगदान दें। लोकसभा अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय की प्रौद्योगिकी, नवाचार और सांस्कृतिक संरक्षण की भूमिका की सराहना की और कहा कि स्टार्टअप्स तथा शोध ...

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के वैद्यों को 'जीवन गौरव' व 'आयुर्वेद गौरव' सम्मान से सम्मानित किया

चित्र
नयी दिल्ली/मुंबई 27 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के शेगांव में गुरुवार को आयोजित राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयुर्वेद क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी) से जुड़े प्रख्यात वैद्यों को प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव तथा आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री राजेश कोटेचा भी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का आयोजन आयुष मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के सहयोग से 25 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जा रहा है। जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित वेद्यों में पद्मश्री और पद्म भूषण से अलंकृत वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा, आयुष मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। आयुर्वेद गौरव सम्मान आरएवी संचालन निकाय के सदस्य एवं अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. वैद्य राकेश अम...

उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग के न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण पर तृणमूल कांग्रेस की आपत्ति खारिज की

चित्र
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उन आपत्तियों पर विचार करने से इनकार कर दिया जो पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) में दावे की पुष्टि के लिए तैनात न्यायिक अधिकारियों को चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा प्रशिक्षण देने पर उठाई गई थीं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग का प्रशिक्षण मॉडयूल शीर्ष अदालत के आदेशों को खत्म नहीं कर सकता है और न्यायिक अधिकारियों पर भरोसा किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अदालत ने राज्य अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर राज्य और चुनाव आयोग के बीच विवाद को देखते हुए एसआईआर प्रक्रिया में दावों पर फैसला करने के लिए न्यायिक अधिकारियों की तैनाती का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा है कि झारखंड और ओडिशा से भी न्यायिक अधिकारियों को तैनात किया जा सकता है क्योंकि चुनाव वाले राज्य में समय-सीमा से पहले काम पूरा करने के लिए पर्याप्त जज उपलब्ध नहीं हैं। अदालत ने कहा कि वह आज कोई और निर्देश जारी नहीं कर रहा है और कहा कि उसने एसआईआर को ठीक से चलाने में ...

सरकार के षड्यंत्र से सावधान रहने की जरूरत : अजय राय

चित्र
लखनऊ, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की संभावित गिरफ्तारी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक का स्वागत करते हुए इसे न्याय, सत्य और धर्म की जीत बताया है। अजय राय ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह निर्णय धर्म, भगवान शंकराचार्य और सौ करोड़ सनातनियों की आस्था की विजय है। न्यायालय ने संविधान और विधि के अनुरूप निष्पक्ष फैसला देकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार सुनियोजित साजिश के तहत पूज्य शंकराचार्य जी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकराचार्य का अपमान पूरे सनातन धर्म का अपमान है और उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दुर्भावना और द्वेष की भावना से शंकराचार्य जी को निशाना बनाया जा रहा था, जिस पर न्यायालय की रोक करारा जवाब है। “सत्य को दबाने की हर कोशिश अंततः विफल होती है। सत्यमेव जयते। अजय राय ने कहा कि काशीवासी और कांग्रेसजन पूज्य शंकराचार्य जी के साथ मजबूती से खड़े...

गोरखपुर में ग्रामीण महिलायें पेश कर रही है उद्यमिता की मिसाल

चित्र
गोरखपुर, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारप्रदाता बनाने की दिशा में सरकार की पहल का असर अब गांवों में भी दिखने लगा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं उद्यमिता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। ब्रह्मपुर विकास खंड के ग्राम जंगल रसूलपुर नंबर-2 निवासी निर्मला देवी इसका उदाहरण हैं। पहले वह एक सामान्य गृहिणी थीं और उनके पति ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सीमित आय में परिवार चलाना कठिन था, लेकिन एनआरएलएम की जानकारी मिलने के बाद निर्मला ने 10 महिलाओं के साथ ‘शिखर महिला स्वयं सहायता समूह’ का गठन किया। समूह के माध्यम से उन्होंने ‘शिखर गृह उद्योग’ के नाम से नमकीन और पापड़ निर्माण का कार्य शुरू किया। इसके लिए उन्हें दो लाख 10 हजार रुपये का समूह ऋण मिला। मिशन के सहयोग से उनका कारोबार आगे बढ़ा और आज वह प्रतिदिन औसतन दो क्विंटल नमकीन और पापड़ तैयार कर थोक एवं फुटकर बाजार में बिक्री कर रही हैं। निर्मला के पति केशभान भी अब ऑटो चलाने के बजाय गृह उद्योग की मार्केटिंग से जुड़ गए हैं। इस उद्यम से आठ अन्य महिलाओं को रोजगार मिला है, जबक...

भाजपा राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक गैंग है : अखिलेश

चित्र
लखनऊ 27 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि गैंग है। भाजपा की राजनीति चालाकी से प्रेरित है। भाजपा सांप्रदायिक और नफरत की वाहक है जिसने सत्ता का दुरूपयोग करने के सिवाय कुछ नहीं किया। पार्टी के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी इन्टलेक्चुअल फोरम की बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कारण देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तहस-नहस हो रही है। भाजपा ने नई पीढ़ी को अंधेरे में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज में पाखंड और अंधविश्वास का कोई स्थान नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार में देश दिशाविहीन है। शिक्षा के नाम पर लूट मची है। भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री विदाई पर्यटन पर हैं। उन्होंने कहा कि अब जो एमओयू हो रहे है उनका क्या भविष्य है? अब इनके पास कितना समय बचा है? अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीति भ्रामक और वीभत्स है। भाजपा सरकार ने पूरा बाजार विदेशियों को सौंप दिया है। भारत के बाजार और जमीन पर विदेशियों की नजर है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना आवश...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यूपी में 46 लाख किशोरियों का होगा टीकाकरण

चित्र
लखनऊ, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम के लिए शनिवार से राज्य व्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के टीकाकरण अभियान का हिस्सा है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश की लगभग 46 लाख किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को गार्डासिल-4 वैक्सीन की एकल डोज निःशुल्क दी जाएगी। यह टीका आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध रहेगा। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की स्त्री रोग कैंसर विशेषज्ञ डॉ. निशा सिंह के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है, लेकिन यह एकमात्र ऐसा कैंसर है जिसकी रोकथाम टीकाकरण से संभव है। वही महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. एच.डी. अग्रवाल ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि टीका...

बजट पर पहली वेबीनार: मोदी ने दिया बाँड बाजार के विस्तार की जरूरत पर बल

चित्र
नयी दिल्ली , 27 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ उद्योग और वित्तीय क्षेत्र को गति देने की जरूरत पर विशेष बल देते हुए कहा है कि दीर्घकालिक कर्ज की सुविधा बढ़ाने के लिए बांड बाजार को और विस्तृत बनाने के कदम उठाये जाने चाहिए। श्री मोदी ने बजट 2026-27 पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वेबीनारों की परम्परागत श्रृंखला प्रारंभ करते हुए इस वर्ष के पहले वेबीनार में शुक्रवार को कहा, "अब समय आ गया है कि उद्योग और वित्तीय संस्थान भी नई ऊर्जा के साथ आगे आएं। हमें अवसंरचना में ज्यादा भागीदारी चाहिए, वित्त-पोषण के लिए अपनाए जाने वाले मॉडल में ज्यादा नवाचार चाहिए, और उभरते क्षेत्रों में ज्यादा मजबूत सहयोग चाहिए ।" उन्होंने उद्योग जगत सहित सभी हितधारकों को बजट से उत्पन्न अवसरों को जमीन पर उतारने के लिये काम करने का आह्वान किया। 'विकसित भारत के लिये प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त " विषय पर वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित इस वेबीनार का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार विदेशी निवेश के नियमों को सरल बनाते हुए प्रयास कर रही है कि पूरी प्रणाल...

मुर्मु की 'प्रचंड' उड़ान, राफेल और सुखाेई लड़ाकू विमानों में पहले ही उड़ चुकी हैं राष्ट्रपति

चित्र
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों का मनोबल बढाते हुए सुबह जैसलमेर वायु सेना स्टेशन से स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में ऐतिहासिक उड़ान भरकर इतिहास रचा। राष्ट्रपति की इस उडान ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का भी संदेश दिया। वह 2023 में लड़ाकू विमान सुखोई और 2025 में राफेल में भी उड़ान भर चुकी हैं। इस उड़ान से शुक्रवार का दिन भारतीय सैन्य इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। श्रीमती मुर्मु की यह उड़ान एक मिशन का हिस्सा थी और इसमें वह ग्रुप कैप्टन नयन शांतिलाल बहुआ के साथ कॉकपिट में सह पायलट की भूमिका में नजर आई। ऐसा करने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति हैं। इस मिशन में दो हेलिकॉप्टर शामिल थे जिनमें से दूसरे हेलिकॉप्टर में स्वयं वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ग्रुप कैप्टन ए महेंद्र के साथ सवार थे। लगभग 25 मिनट के इस मिशन के दौरान हेलिकॉप्टरों ने गडिसर झील और जैसलमेर किले के ऊपर से उड़ान भरी तथा हेलिकॉप्टर ने एक टैंक को लक्ष्य बनाकर हमला किया। राष्ट्र...

मोदी ने शहादत दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

चित्र
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) ‎प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को उनकी शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया।   श्री मोदी ने ‎सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारत माता के वीर पुत्र चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस पर मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"   चन्द्रशेखर आज़ाद देश के स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे। उन्हें अद्वितीय साहस और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन को समाप्त करने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। वर्ष 1906 में जन्मे आजाद किशोरावस्था में ही स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए और बाद में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचएसआरए) में एक क्रांतिकारी के रूप में उभरे।   उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर काम...

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में भरी उड़ान

चित्र
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार सुबह जैसलमेर वायु सेना स्टेशन से स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरकर इतिहास रचा। प्रचंड देश में ही बनाया गया हल्का लड़ाकू हेलिकॉप्टर है। श्रीमती मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान राफेल और सुखोई में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति ने हेलीकॉप्टर की कॉकपिट से सलामी भी दी। जब राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सोनार दुर्ग के पास से गुजरा तो उन्होंने देशवासियों को संदेश दिया, "आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भर रही हूं। प्रचंड हेलिकॉप्टर आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है। मैं इस समय जैसलमेर के प्रसिद्ध किले के ऊपर से उड़ान भर रही हूं। मैं देश के वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद देती हूं। मेरा सभी को प्यार भरा नमस्कार। जय हिंद, जय भारत।" राष्ट्रपति ने पूर्वाह्न 10 बजकर 15 मिनट पर जैसलमेर एयरबेस से प्रचंड में उड़ान भरी। इस उड़ान की विशेष बात यह रही कि उस समय कॉकपिट में पायलट के साथ वह सह पायलट की भूमिका में भी थी। ऐसा करने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति हैं। वायु सेना आज शाम पाकिस्तान स...

एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है मोदी का बनावटीपन : कांग्रेस

चित्र
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि एनसीईआरटी की पुस्तकों के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुस्सा बनावटी है और यदि उनका गुस्सा कृत्रिम नहीं है तो उन्हें पाठ्यक्रम बदलने से संबंधित पूरे मामले की जांच करवानी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को एक बयान में आरोप लगाया कि श्री मोदी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकों के मुद्दे पर बनावटी आक्रोश जता रहे हैं। पाठ्यक्रम में बदलाव पर वह अपनी नाराजी का सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने श्री मोदी की नाराजगी को स्थिति संभालने का प्रयास बताया और कहा "स्पष्ट रूप से एक डैमेज कंट्रोल प्रयास के तहत यह संदेश दिया जा रहा है कि वे एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में न्यायपालिका से जुड़े आलोचनात्मक उल्लेखों से बेहद नाखुश हैं।पिछले एक दशक में उन्होंने ऐसे शिक्षाविदों और झोलाछाप अकादमिकों के एक नेटवर्क की अगुवाई की है, जिन्होंने अपने विचारधारात्मक वायरस से पाठ्यपुस्तकों को संक्रमित कर गंभीर नुकसान पहुंचाया है। यह कोई आकस्मिक चूक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित व...

होली के दौरान यूपी में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर

चित्र
लखनऊ 27 फरवरी (वार्ता) होली पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रखा गया है। शासन के निर्देश के बाद सभी एंबुलेंस इकाइयों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 108 डायल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस को 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। संस्था के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि 24x7 निर्बाध एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित की जा सके। त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस को चिन्हित संवेदनशील स्थानों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और थानों के आसपास तैनात रखा जाएगा, जिससे जरूरतमंदों को न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन, जीवनरक्षक दवाएं और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है जबकि सड़क दुर्घटना, जलने, हार्ट अटैक, सांस संबंधी समस्या, गर्भावस्था या अन्य किसी भी आपात स्थिति में 108 नंबर पर कॉल कर नि:शुल्क सेवा ली जा सकती है। वहीं गर्भवती...

मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी को मिला एक वर्ष का सेवा विस्तार

चित्र
लखनऊ, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को एक वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल अब 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है। अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। वे प्रशासनिक अनुभव, नीतिगत समन्वय और महत्वपूर्ण निर्णयों के क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। सरकार की विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सेवा विस्तार को सरकार की निरंतरता और नीतिगत स्थिरता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी वर्ष में भी वे मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देते रहेंगे।

रंगभरी एकादशी पर अजय राय ने किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन

चित्र
वाराणसी, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के अवसर पर मां गौरा तथा बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। श्री राय ने कहा कि काशी की सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा है। समस्त काशीवासी आज के दिन माता गौरा और बाबा विश्वनाथ के साथ होली खेलते हैं। मसाने की होली भी एक पुरानी परंपरा है, जिसमें कुछ नई चीजें जुड़ गई हैं। काशी के विद्वज्जन ही इसके बारे में ठीक से बता पाएंगे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे हमारे लिए पूज्यनीय हैं। सरकार जो उनके साथ व्यवहार कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री राय ने कहा,“ हमारे हिंदू धर्म के सर्वोच्च पद पर शंकराचार्य जी महाराज विराजमान हैं, लेकिन सरकार उनका अपमान कर रही है। देश में ऐसा नहीं होना चाहिए। काशी के कण-कण में शंकर बसे हैं। शंकराचार्य के साथ हुए अपमान पर पूरा काशी मर्माहत है। शंकराचार्य के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। यदि जेल भी जाना पड़े, तो सभी तैयार हैं।

केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े : अखिलेश

चित्र
लखनऊ 27 फरवरी (वार्ता) शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई केस में बरी किये जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने इसे भाजपा के लिए ‘नैतिक मृत्युदंड’ बताते हुए कहा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिये प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी सांस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि जो कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं। वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। इसकी कल्पना कोई शरीफ़ आदमी कर ही नहीं सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज़ादी से पहले, वर्तमान सत्ता के जो ‘संगी-साथी’ देश के दुश्मनो...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले वेतन भुगतान के दिए सख्त निर्देश

चित्र
लखनऊ, 27 फरवरी (वार्ता) होली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमित कर्मचारियों सहित आउटसोर्सिंग, संविदा और सफाईकर्मियों का वेतन होली से पूर्व हर हाल में जारी किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपने स्तर से वेतन वितरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी करें, ताकि कर्मचारियों को त्योहार के दौरान किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े। शासन ने शनिवार, 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया है। वहीं कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा। होली पर्व के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे त्योहार से पहले उन्हें समय पर वेतन मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

चित्र
लखनऊ, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रऋषि और ‘भारत रत्न’ नानाजी देशमुख पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नानाजी देशमुख का तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय और ग्रामोदय को जीवन का संकल्प बनाकर नानाजी ने सेवा, त्याग एवं राष्ट्र निर्माण की जो अमिट परंपरा स्थापित की, वह सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नानाजी का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। गौरतलब है कि नानाजी देशमुख का जन्म 11 अक्टूबर 1916 को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कडोली में एक मराठी भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आर्थिक अभावों के बीच उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और पढ़ाई के लिए सब्जी बेचने तक का कार्य किया। उन्होंने राजस्थान के सीकर से हाईस्कूल की शिक्षा प्राप्त की, जहां सीकर के रावराजा ने उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की। वर्ष 1952 में भारतीय जनसंघ स्थापना के बाद उत्तर प्रदेश में संगठन का दायित्व नाना...

पीडीए दिवस सामाजिक न्याय और बराबरी की दिशा में अहम पहल: अखिलेश

चित्र
लखनऊ, 26 फरवरी (वार्ता) बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘पीडीए दिवस’ एक नई सोच और संकल्प का प्रतीक है, जो पीडीए समाज के उन महापुरुषों को समर्पित है, जिन्होंने पीड़ित, वंचित और अपमानित लोगों के सम्मान, अधिकार और बराबरी के लिए जीवनभर संघर्ष किया और कभी भी वर्चस्ववादी ताकतों के साथ समझौता नहीं किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज इस फैसले से उत्साहित है, क्योंकि इससे कांशीराम सहित अनेक महापुरुषों के मिशन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि कई लोग परिस्थितियों के कारण खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं और उन्हें अपनी वास्तविक सोच के विपरीत बातें कहनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि जो लिखा जाए, वह पूरी तरह लिखने वाले की ही भावना को दर्शाता हो। उन्होने कहा कि समाज को विभाजित कर सत्ता में बने रहने की कोशिश करने वाली ताकतें अक्सर ऐसी परिस्थितियां पैदा करती हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा अपने वरिष्ठजनों का सम्मान करती है और स...

उप्र और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हराना जरूरी: अखिलेश यादव

चित्र
लखनऊ, 26 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को बचाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध और कमीशनखोरी बढ़ी है तथा हर वर्ग के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सतर्क और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने भाजपा की साजिशों से सावधान रहने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही हैं और कई पात्र मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में मदद करें और इस प्रक्रिया पर नजर रखें। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान और आम जनता परेशान है।...

मुख्यमंत्री योगी का सिंगापुर-जापान दौरा: 1.5 लाख करोड़ के एमओयू, 2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए

चित्र
सिंगापुर/टोक्यो/लखनऊ , 26 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऑटो क्लस्टर के विकास करने के लिए यमुना अथॉरिटी में जापान के निवेशकों के लिए जापान की एक डेडिकेटेड सिटी के निर्माण के लिए भी यहाँ पर विस्तार से चर्चा हुई और इसके लिए वहाँ लैंड अलॉट करने की कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री ने जापान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं । उन्होंने कहा कि हम लोगों को जो अब तक यहाँ प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं मुझे प्रसन्नता है कि 90 हजार करोड़ रुपये के एमओयू जापान के अंदर, व डेढ़ लाख करोड़ के प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के इस डेलीगेशन को प्राप्त हुए हैं। योगी ने कहा कि इसी प्रकार से सिंगापुर में 60 हजार के एमओयू और 1 लाख करोड़ रुपये तक के हमारे पास प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आए हैं जिन्हें इन्वेस्ट यूपी और उत्तर प्रदेश के हमारे अन्य विभाग आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हालाकि सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान दौरा निवेश, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के लिहाज़ से अभूतपूर्व रूप से सफल रहा। दोनों देशों में हुए निवेश संव...

भारी मात्रा में फफूंद लगी मिठाई नष्ट, खाद्य विभाग की छापेमारी में कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

चित्र
गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। जनपद में मिलावटखोरी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में दूषित खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई तथा कई प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। अभियान के तहत जे.पी. ट्रेडर्स/इंडस्ट्रीज से मैदा का नमूना लिया गया। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर कैंपियरगंज क्षेत्र में लगभग 21 हजार रुपये मूल्य का मैदा सीज किया गया। इसी क्रम में सहजनवा क्षेत्र के भगवानपुर स्थित वैभव गृह उद्योग से ‘मोटी सेवई’ का नमूना जांच के लिए संकलित किया गया। वहीं समृद्धि इंटरप्राइजेज से कन्फेक्शनरी उत्पाद का नमूना लिया गया तथा बाजार में विक्रय के लिए उपलब्ध चाउमीन का भी नमूना गुणवत्ता परीक्षण हेतु संग्रहित किया गया। छापेमारी के ...

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश प्रमोद शर्मा ने रक्षा मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करके स्मृति चिन्ह किया भेंट

चित्र
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश संरक्षक प्रमोद शर्मा ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया प्रमोद शर्मा ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया  साथ उपस्थित रहे डॉ0 रंजीता शर्मा एवं ऋषि चौरसिया यह मुलाकात संगठन की भावी योजनाओं एवं पत्रकार सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर सार्थक संवाद के उद्देश्य से आयोजित की गई बैठक के दौरान राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार प्रतिनिधि मंडल संगठन पदाधिकारी एवं मीडिया जगत से जुड़े वरिष्ठ जन शामिल होंगे अधिवेशन में पत्रकारों की सुरक्षा पर बल दिया जाएगा पत्रकारों के ऊपर आए दिन हो रहे हमलो की रोकथाम एवं फर्जी मुकदमो से पत्रकारों की सुरक्षा डिजिटल पत्रकारिता की चुनौतियों तथा संगठन किसी सकारात्मक रूप में मीडिया की हम भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है ऐसे में पत्रकारों को निर्भीक और निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए सुरक्षित वातावरण मिलना अनिवार्य है परिषद पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा सुरक्षा सम्मान विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन...

सरकार बताए. बंदरों के बढ़ते उत्पात को रोकने के लिए जिलों में क्या कार्ययोजना है

चित्र
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) इलाहाबाद उच्व न्यायालय ने रीसस मकाक (लाल मुंह वाला बंदर) के बढ़ते उत्पात को रोकने के लिए राज्य सरकार से कार्ययोजना मांगी है।      न्यायालय ने कहा है कि अगली सुनवाई पर छह अप्रैल तक गाजियाबाद और मथुरा में की गई कार्रवाई का शपथपत्र के साथ विस्तृत रिपोर्ट दें। साथ ही इनके उत्पात को नियंत्रित करने के लिए जिलों में अपनाए गए उपायों की भी जानकारी दें।       न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठीए न्यायमूर्ति कुनाल रवि सिंह की खंडपीठ ने विनीत शर्मा व अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।          अपर महाधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी कि प्रदेश में रीसस मकाक की वास्तविक संख्या, उनके हॉटस्पॉट क्षेत्रों और मानव.बंदर संघर्ष की प्रकृति को समझने के लिए व्यवस्थित फील्ड सर्वे आवश्यक है। समग्र कार्ययोजना तैयार करने में कम से कम एक साल का वक्त लगेगा। तब तक बंदरों की पकड़ , परिवहन और पुनर्वास से संबंधित वर्तमान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत ही कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक हाई पावर कमेटी भी गठित क...

राष्ट्रपति से शंकराचार्य मामले मे छात्रों और आशुतोष ब्रह्मचारी के नार्को टेस्ट की मांग: दिनेश फलाहारी

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता श्री दिनेश फलाहारी जी महाराज ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण मे आरोप लगाने वाले छात्रों और आशुतोष ब्रह्मचारी उर्फ आशुतोष पांडे का नार्को टेस्ट कराने कि मांग की  है | श्री दिनेश फलाहारी महाराज ने पत्र मे आरोप लगाया है कि गौकशी कराने वाला हिस्ट्रीशीटर  आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य को फ़साने का षड्यंत्र रचा है | उन्होंने नाबालिग बच्चों को प्रलोभन देकर पस्को  ऐक्ट मे फँसाने का षड्यंत्र किया है| इससे पहले  भी आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रेमानन्द महराज के खिलाफ झूठी शिकायत कर  चुका है| जेड प्लस सुरक्षा लेने के लिए स्वयं अपने ऊपर जान लेवा हमले का नाटक रच चुका है| उन्होंने पत्र मे लिखा है कि वह अपने ऊपर पाकिस्तान से धमकी भरे कर लेता है | गोविंद नगर थाना (मथुरा) से धोखाधड़ी मे वारंट जारी है| उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उसने अब तक दर्जनों लोगों पर झूठे आरोप लगा चुका है | वह मुझे भी झूठे मुकदमे मे फ़साने कि धमकी दे रहा है|  श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के...

अस्पतालों की हो नियमित निगरानी, मरीजों की गुणवत्तापूर्ण सेवा को लक्ष्य बनाएं

चित्र
गोरखपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिले के स्वास्थ्य महकमे से जुड़े अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की नियमित तौर पर निगरानी करेंगे। अस्पतालों पर साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। सभी ब्लॉक स्तरीय उच्चाधिकारी अपनी चिकित्सा इकाई की इंस्पेक्शन रिपोर्ट भी भेजेंगे। अस्पतालों के प्रभारी अधिकारी स्टेशन पर ही रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अस्पतालों पर सोलर पैनल लगाने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिंक कार्ड जूनियर अभियान के जरिये छात्राओं...

उप्र के हर जिले में विकसित होंगे मॉडल तालाब

चित्र
गोरखपुर, 26 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने तालाबों के पर्यावरणीय और सामाजिक महत्व को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक जिले में 100-100 तालाबों को “मॉडल तालाब” के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन मॉडल तालाबों को ग्रे वाटर और प्लास्टिक अपशिष्ट से मुक्त बनाया जाएगा। इससे जल की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा मच्छरजनित रोगों में कमी आने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब जल संचयन, भूजल रिचार्ज, सिंचाई, जैव विविधता संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र रहे हैं। लेकिन स्नान, रसोई और कपड़े धोने से निकलने वाला ग्रे वाटर बिना उपचार के सीधे तालाबों में जाने तथा प्लास्टिक कचरे के बढ़ते प्रभाव से इनका स्वरूप प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पंचायती राज विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। “तालाब मेरा, तालाब मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत प्रत्येक जिले में 100 तालाबों को मॉडल के रूप में विकसित किया...

आईटीबी बर्लिन-2026 में दिखेगी उप्र पर्यटन की मजबूत मौजूदगी

चित्र
लखनऊ, 26 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश पर्यटन आगामी तीन से पांच मार्च तक जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध पर्यटन आयोजन ‘आईटीबी बर्लिन-2026’ में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगा। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रमुख पर्यटन स्थलों और आधुनिक पर्यटन संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 1966 से आयोजित हो रहा आईटीबी बर्लिन इस वर्ष अपने 60 वर्ष पूरे कर रहा है। इस बार आयोजन की थीम ‘डिस्कवर द स्टोरीज बिहाइंड 60 इयर्स ऑफ लेगेसी’ रखी गई है, जो वैश्विक पर्यटन के विकास, नवाचार और साझेदारी को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन इस मंच के माध्यम से दुनिया के सामने प्रदेश की पर्यटन क्षमता और विजन को प्रस्तुत करेगा। आईटीबी बर्लिन में उत्तर प्रदेश पर्यटन का विशेष पवेलियन स्थापित किया जाएगा, जहां प्रदेश के पर्यटन सर्किट, वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल टूरिज्म और लग्जरी टूरिज्म से जुड़ी संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओ...

200 जापानी सीईओ के साथ अगस्त में उत्तर प्रदेश आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन व उद्योग सहयोग पर ऐतिहासिक एमओयू

चित्र
जापान/लखनऊ, 26 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश और जापान के बीच औद्योगिक एवं ऊर्जा सहयोग का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के दौरान यामानाशी प्रांत के साथ रणनीतिक साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी। यामानाशी के गवर्नर ने आगामी अगस्त माह में 200 जापानी सीईओ के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर प्रदेश का दौरा करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल राज्य में औद्योगिक निवेश और तकनीकी सहयोग को नई गति देगी। दोनों पक्षों के बीच उद्योग, पर्यटन, व्यावसायिक शिक्षा और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू में विशेष रूप से ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा नवाचार और तकनीकी आदान-प्रदान को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आईआईटी को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह पहल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्...

पूर्वोत्तर रेलवे चलायेगा 80 होली स्पेशल ट्रेन

चित्र
गोरखपुर, 26 फरवरी (वार्ता) होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर कुल 80 होली विशेष ट्रेनें 400 फेरों में चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि देश के महानगरों और प्रमुख नगरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए होली के अवसर पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों का संचालन अम्बाला, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता, सियालदह, धनबाद, आसनसोल, नई दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, मुम्बई, गोंदिया, पुरी, राजकोट, वलसाड, वडोदरा, गुवाहाटी, रांची, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर आदि प्रमुख नगरों के लिए किया जा रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, होली के बाद वापसी यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 54 होली विशेष ट्रेनें 250 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 26 होली विशेष ट्रेनें 150 फेरों में विभिन्न स्टेशनों से होकर संचालित होंगी। इस प्रकार कुल 80 विशेष ट्रेनें 400 फेरों में चलाई जा रही हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा कार्यक्रम बनाते...

रिएक्टिव’ नहीं, बल्कि ‘प्रोएक्टिव’ नीति से मजबूत हुई उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था: योगी

चित्र
जापान/ लखनऊ, 26 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दूसरे दिन विगत नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तीव्र औद्योगिक प्रगति और निवेश-अनुकूल नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य ने ‘रिएक्टिव’ नहीं, बल्कि ‘प्रोएक्टिव’ नीति दृष्टिकोण अपनाया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रति व्यक्ति आय और अर्थव्यवस्था, दोनों को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर में, माननीय गवर्नर श्री कोटारो नागासाकी के साथ उत्तर प्रदेश-यामानाशी सहयोग को और मजबूत करने और हमारी बढ़ती स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत हुई। योगी ने कहा कि इंडस्ट्री, टूरिज्म और वोकेशनल एजुकेशन में सहयोग को गहरा करने के लिए एक एमओयू साइन किया गया, जिसमें ग्रीन हाइड्रोजन, क्लीन एनर्जी इनोवेशन और टेक्नोलॉजी एक्सचेंज पर खास ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एनर्जी में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सस्टेनेबल भविष्य के विजन को आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी कानपुर को ग्रीन हाइड्रोजन में सेंटर ऑफ एक्स...